संदेश

मई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

।। कार्यवाही ।। एक कुंतल पचास किलो मिलावटी दाल हुई बरामद

चित्र
।। कार्यवाही ।। एक कुंतल पचास किलो मिलावटी दाल हुई बरामद  संत कबीर नगर { खलीलाबाद } पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन मे उपजिलाधिकारी खलीलाबाद , क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह व खाद्य विभाग द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत गोला बाजार स्थित कई दुकानो पर मिलावटी दाल व अन्य खाद्य सामग्री की ब्रिकी पर कार्यवाही के क्रम मे ताबडतोड़ छापेमारी की गई । जिस दौरान रामसुंदर कसौधन पुत्र स्वर्गीय बालकृष्ण कसौधन निवासी गोला बाजार उत्तरी थाना कोतवाली खलीलाबाद के दुकान से 01 कुन्तल 50 किलो मिलावटी दाल बरामद की गयी । जिसको परीक्षण हेतु जिला खाद्य विभाग टीम द्वारा नमूना भेजा गया है । दुकानदार रामसुन्दर कसौधन उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

नही हुआ विद्यालय का कायाकल्प दूषित पानी पीने को मजबूर बच्चे !

चित्र
नही हुआ विद्यालय का कायाकल्प दूषित पानी पीने को मजबूर बच्चे ! सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } बेशक चुनाव प्रचार मे शिक्षा के क्षेत्र मे कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन से बेहतर वातावरण की बात एक अहम हिस्सा था । लेकिन जनपद के सभी शिक्षा खण्डो मे एक शिक्षा खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बटसरा का सम्मिलित गांव धवरिया एक ऐसा उदाहरण है जो न केवल दावे को खोखला साबित कर रहा है बल्कि कायाकल्प योजना से लेकर स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ जल की व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा कर रहा है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त ग्राम पंचायत के सम्मिलित गांव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय कायाकल्प योजना लाभ मात्र से कोसो दूर नही है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि मे बाउंड्री और स्वच्छता की प्राथमिकता मे दिव्यांग शौचालय एवं स्वच्छ जल की दृष्टि मे पेयजल की सुव्यवस्था से कोसो दूर है । उदासीनता की तनी चादर ने रही सही सुव्यवस्था की कोर कसर बगैर विद्युत कनेक्शन वायरिंग और लटक रहे पंखे को पूरा कर दिया है । स्थिति को इस कदर नजरंदाज कर दिया गया कि है सूत्रो की माने तो कायाकल्प योजना से लाभान्वित बनी फाइल को ग्राम पंचायत बटसरा मे स्थित प्राथम...

सपने मत देखिये मेहनत कीजिए = प्रवेश कुमार वरुण

चित्र
सपने मत देखिये मेहनत कीजिए = प्रवेश कुमार वरुण  सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) एजुकेशन के महत्त्व मे एम आई अकादमी के एम डी प्रवेश कुमार वरुण ने कहा कि सफलता पाने के लिए सपना मत देखिये उनको पूरा करने के लिए पूरा मेहनत कीजिए । वे मिशन एजुकेशन से जुड़कर समाज के शैक्षणिक समाज के परिवेश मे बदलने के लिए अपील कर रहे थे । उन्होंने कहा कि ये जीवन मिशन एजुकेशन के लिए समर्पित है ।  हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो के उज्जवल भविष्य और देश समाज के असीम योगदान के दृष्टिगत बच्चो को बेहतर शिक्षा देने की है । इसके लिए क्षेत्र के अभिभावको समाज के चिंतको से अपील है कि मिशन एजुकेशन से आप लोग जुड़े और नन्हे बच्चो को गुणवत्ता परक शिक्षा के योगदान का हिस्सा बने । एम आई एजुकेशन दृढ़ संकल्पित है जो शिक्षा खण्ड के ग्राम पंचायत तिनहरी माफी सेमरियावा मे संचालित हो रहा है ।

क्या प्रवीण निषाद दुबारा बन पायेगे सांसद एनडीए ने झोकी पूरी ताकत !

क्या प्रवीण निषाद दुबारा बन पायेगे सांसद एनडीए ने झोकी पूरी ताकत ! अलबत्ता चार जून बतायेगा अथक प्रयास का परिणाम  सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव मे दरम्यान बीस दिन के अथक प्रयासो मे सांसद चुने गये जातीय समीकरण के बीजेपी उम्मीदवार इंजिनियर प्रवीण निषाद जिनके बारे मे सोशल मीडिया के मुताबिक क्षेत्र की जनता नकार रही है उन्हे पहचानने से इन्कार कर रही है उन्हे दुबारा सांसद बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है । नामांकन से लेकर अब तक के अपील चुनाव प्रचार मे पी एम नरेन्द्र मोदी ( संयुक्त कार्यक्रम बस्ती - बस्ती , डुमरियागंज , सन्त कबीर नगर ) गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी , डिप्टी सीएम बृजेश पाठक , केशव प्रसाद मौर्य , सीएम योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष / मत्स्य मंत्री डां संजय निषाद , सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष / पंचायती राज विभाग मंत्री ओपी राजभर , अपना दल { सोनी लाल } राष्ट्रीय अध्यक्ष / केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल , नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा , राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम , वित्...