संदेश

कौन हैं जुनेद अहमद जिसे ग्यारह परियोजना में चार लाख से अधिक भुगतान?

कौन हैं जुनेद अहमद जिसे ग्यारह परियोजना मे चार लाख से अधिक भुगतान? सन्त कबीर नगर (सांथा) कौन है जुनेद अहमद जिसके नाम पर ग्यारह परियोजना में 4.40.778 रुपए का भुगतान हुआ है । उल्लेखनीय हैं कि ग्राम पंचायत परसवनिया मे पंचम और पंद्रहवां वित्त की ग्यारह परियोजना मे जुनेद अहमद के नाम श्रम सहित कुल 4.40.778 रुपए का भारी भरकम भुगतान हुआ है।  प्राप्त रिकार्ड के मुताबिक उक्त नाम पर 13.500 से लेकर 63.500 रुपए तक भुगतान हुआ है जो न केवल अपने आप में एक सवाल है बल्कि कहीं न कहीं जिम्मेदारी पर एक कुठाराघात है।  इसी क्रम में "वायगिफ्टदेशु" नाम की अस्पष्ट परियोजना पर ए के एंटरप्राइजेज#38आपूर्तिकर्ता फर्म को 1.52.000 रुपए, अस्पष्ट परियोजना "सामग्री" के तीन बाउचर रिकार्ड में एस चौधरी ट्रेडर्स के नाम 5.96.431 रुपए,"श्रम और सामग्री" की परियोजना मे एस चौधरी ट्रेडर्स के नाम 1.96.207 रुपए तथा "जीपी मी करी" नामक अस्पष्ट परियोजना पर दो बाउचर मे  अभिनव ट्रेडर्स# आपूर्तिकर्ता फर्म के नाम पर कुल 48.024 रुपए का भुगतान होने का रिकार्ड मिल रहा हैं। जिससे ग्यारह परियोजना में जुन...

निवेश की पूरी संभावना के जनपद अनुकूल = राजकुमार शर्मा

चित्र
निवेश की पूरी संभावना के जनपद अनुकूल = राजकुमार शर्मा    सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) निवेश के साथ जनपद का विकास सुनिश्चित होता दिखाई दे रहा हैं । निवेश के रुप में जनपद को पहचान देने वाले सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायण उपायुक्त उद्योग (Deputy Commissioner Industries) राजकुमार शर्मा की और पहल निवेश का रास्ता खोलने में आतुर दिखाई दे रही हैं । देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी बेहतर उत्पाद की ख्याति प्राप्त रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी एलएलपी के निदेशक अब्दुल्लाह खान के साथ एक अहम बैठक हुई । जिसमें निवेश की पूरी संभानाओ के शर्तो को पूरा करने वाली जनपद को सफलतम व्यापारिक स्थल बताया गया । उन्होने कहा कि जनपद मे निवेश की पूरी संभावना है यहां लेकिन जैसी चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है । वैसे भी सफलताएं किसी की मोहताज नहीं होती हैं सिवाय आत्मविश्वास के साथ निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक कार्यशैली के । निवेश के लिए जितनी संभानाए होनी चाहिए वह सभी चीजे यहां पूरी मिलती हैं । बावजूद एक सफलतम निवेश के लिए भौगोलिक स्थिति से लेकर जैसा परिवेश चाहिए वे सभी चीजे जनपद मे मौजूद हैं । तदुपरांत कंपनी के बन...

शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

चित्र
शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) भारतीय किसान यूनियन पीडीए पूर्वांचल संगठन प्रभारी व वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद यादव ने शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । उन्होने कहा कि शारदीय नवरात्र का महापर्व न केवल अध्यात्म का स्वरूप हैं बल्कि मातृ भक्ति का सूचक है । पर्व को आदि जगद् जननी के भाव मे निष्ठा पूर्वक मनाये । इस मातृ भक्ति के महापर्व को कटिबद्धता स्वरूप जीवन में उतारे और मां की सेवा करें ।

।। हाईटेक नर्सरी ।। टमाटर, बैगन, गोभी, मिर्च के पौधे उपलब्ध

चित्र
।। हाईटेक नर्सरी ।। टमाटर, बैगन, गोभी, मिर्च के पौधे उपलब्ध किसान स्वयं के बीज देकर करा सकते हैं जमाव  संत कबीर नगर = जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया है कि उद्यान विभाग के अंतर्गत 2 हाईटेक नर्सरी स्थापित की गयी हैं तथा वर्तमान में दोनों ही उत्पादन का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहली नर्सरी कृषि विज्ञान केंद्र बगही विकास खंड पौली में स्थापित की गयी है जबकि दूसरी राजकीय बाग घोरहट विकास खण्ड नाथनगर में स्थापित है। दोनों केंद्र वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 1.5 लाख पौधों का उत्पादन कर चुके हैं। दोनों केंद्रों पर किसान स्वयं का बीज देकर जमाव करा सकते है अथवा उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए बीज से तैयार पौधे प्राप्त कर सकते हैं। यह पौधे राजकीय दर पर उपलब्ध कराये जाते हैं। उन्होंने बताया कि हाईटेक नर्सरी से किसी भी मौसम में पौधे तैयार कराया जा सकता है, जिससे अगेती खेती करने वाले कृषकों को समय से पौधे प्राप्त हो जाते हैं। वर्तमान में टमाटर, बैगन, गोभी, मिर्च, गेंदा के पौधे केंद्र द्वारा उत्पादित किया गया है।  इच्छुक कृषक बंधु किसी भी क...

डीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

चित्र
डीडीओ ने किया औचक निरीक्षण  संत कबीर नगर  ( नाथनगर ) वित्तीय वर्ष 2024 - 25 की चल रहे विकासखंड नाथनगर में सोशल ऑडिट की खुली बैठक का जिला विकास अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होने ग्राम पंचायत मोलनापुर व महुली खास मे आयोजित हुई सोशल आडिट की खुली बैठक का निरीक्षण किया ।दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी ग्रामीण के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है । इससे पूर्व ग्राम पंचायत मोलनापुर में ब्लाक कोऑर्डिनेटर सांथा शालिनी त्रिपाठी द्वारा खुली बैठक में ग्रामीणों को सोशल ऑडिट की जानकारी देने के साथ परियोजनाओं की ऑडिट की गयी । इसी क्रम में ग्राम पंचायत महुली खास में बीआरपी राकेश कुमार मिश्रा द्वारा बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों को परियोजनाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ जन सहभागिता की जानकारी देते हुए ऑडिट किया गया । इस अवसर पर प्रभारी जिला कोआर्डिनेटर राजकुमार, ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार, ग्राम प्रधान, टीम सदस्य राम फिकर, उर्मिला, राम सजीवन आदि मौजूद रहे ।

वैश्विक स्तर पर बनाए पहचान

चित्र
वैश्विक स्तर पर बनाए पहचान  नाशिक = एमआईएम एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2025 का एमआईएमए एक्सपो के आयोजन की तैयारी जोरो पर है । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एमआईएमए के सहायक निदेशक/ रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि एमआईएमए एक्सपो 2025 का एक बृहद व्यापारिक कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो नौ से बारह अक्तूबर तक चलेगा । यह आयोजन उभरते उद्यमियों के लिए बहुत ही खास है ।  खासकर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए जिनके सफलतम व्यापारिक क्षेत्र का एक सुदृढ़ प्लेटफार्म है । जिससे वो बड़े आत्मविश्वास के साथ नेटवर्किंग क्षेत्र का उपयोग कर सकेंगे । यह आयोजन नए बाजारों मे और उभरते उद्योगो मे निवेश का अवसर प्रदान करेगा । इसके लिए तीन सौ अधिक स्टाल्स लगाए जाएंगे । जिससे इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोटिव, टेक्सटाइल और टेक्नोलाजी जैसे क्षेत्रों के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित होगी । उभरते क्षेत्रो पर विशेष ध्यान देते हुए इलेक्ट्रिक वाहन ( ई वी ) और कृत्रिम बुद्धिमता ( ए आई ) जैसे नवीन क्षेत्रो पर विशेष तौर पर फोकस किया जाएगा । सभी स्टाल्स मे बिजली, सुरक्षा और सफाई ...

उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए व्यापारिक अवसरों का महाकुंभ

चित्र
उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए व्यापारिक अवसरों का महाकुंभ नाशिक ( महाराष्ट्र ) मुस्लिम इंडस्ट्रीज एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआईएमए 2025 उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है ।  यह भव्य व्यापारिक प्रदर्शनी 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक अशोका रोड-वडाला रोड जंक्शन, नासिक में आयोजित होगी । जो सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगी । इस आयोजन का उद्देश्य व्यवसायियों को नए बाजारों में प्रवेश, नेटवर्किंग, और उभरते उद्योगों में निवेश के अवसर प्रदान करना है । विविध उद्योगों के प्रदर्शन मे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित होंगी । प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहन ( ईवी ) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ) जैसे नवीन क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा ।   देशभर के उद्योगपतियों और खरीदारों के साथ विशेष सत्र, जो उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों को व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का मौका देंगे ।  प्रारंभिक स्टॉल बुकिंग पर विशेष छूट की व्यवस्था है । विशेष छूट ...