रीलेक्सो कंपनी निदेशक से मिली प्रेरणा - ग्रामीण नौजवान

रीलेक्सो कंपनी के निदेशक से मिली प्रेरणा

सन्त कबीर नगर - कंपनी निदेशक द्वारा गांव मे जनहित कार्य करते हुए देख नौजवानो की बदली सोच । प्रेरणा लेते हुए उठाये ऐसा कदम की चल पड़ी आदर्श गांव बनाने की मुहिम । 
उल्लेखनीय है कि प्रखण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला के नौजवान मतदाताओ मे अपने वोट को लेकर बेहद मे उत्साह है । अपने वोटो का महत्व समझते हुए मताधिकार का प्रयोग कर सुयोग्य उम्मीदवार चुनकर गांव को आदर्श गांव बनाने की मुहिम छोड़ने वाले नौजवान पटल पर आ गये है । गांव मे स्थापित रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्ला खान से प्रेरणा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग आदर्श गांव बनाने के लिए करेगे । निदेशक द्वारा कराये गये जनहित कार्यो का जिक्र करते हुए नौजवान अकरम हुसैन , रियाजुल हक , लालचंद , हरिश्चंद्र आदि ने बताया कि कंपनी निदेशक द्वारा कराये गये जनहित कार्यो से हम लोगो को प्रेरणा मिली है । अगर वे अपनी मेहनत की कमाई से गांव वालो की खुशी के लिए चाय की दुकान , सैलून की दुकान , आइसक्रीम , किराना की दुकान , निशुल्क दवाखाना , ग्रीन गांव के लिए आम , नीम , बाटल पाम आदि के पौधे , जगह - जगह गांव मे बल्ब लगाने जैसा तमाम काम कर सकते है तब हम लोग अपने मताधिकार के बल बूते सुयोग्य उम्मीदवार चुनकर गांव को आदर्श गांव क्यो नही बना सकते । अब तो सरकार भी ऐसी तमाम योजनाये चला रही है जिससे हम गांव को विकास की मुख्यधारा मे जोड़ सकते है । 
इस दौरान सुखारी , बलिराम , मास्टर समीउल्लाह , परवेज , वसीउल्लाह , संतराम , अब्दुल अजीज , श्यामलाल आदि मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !