॥ ईद उल फितर ॥ खुदा हर बला से महफूज रखे - अब्दुल्ला खान
॥ ईद उल फितर ॥ खुदा हर बला से महफूज रखे - अब्दुल्ला खान
सन्त कबीर नगर - खुशियो का यह दिन मानव समाज के लिए रोज - रोज आये । खुदा सबको अपनी रहमत से हमेशा नवाजता रहे , सभी लोग सुख शांति और बरकत मे जिन्दगी का गुजर - बसर करे , खुदा हर बला से महफूज रखे उक्त दुवाओ के साथ रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान ने देश वासियो को ईद उल फितर का मुबारकबाद दिया । उन्होने कहा कि ईद उल फितर खुदा के रहमत का त्योहार है़ इसे प्रेम , सद्भावना , भाईचारे मे मनाना चाहिए । यह जीत का त्योहार है़ इससे मानव समाज की हर भलाई की जंग जीती जा सकती है़ ।
बता दे कि ईद उल फितर का त्योहार एक महीना का रोजा के साथ मनाया जाता है़ । यह त्योहार त्याग और मजहब के प्रति समर्पण का भाव देता है़ यह बताता है़ कि एक इंसान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओ का त्याग करना चाहिए जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके । इसका एक और अहम मकसद फितरा है़ जिससे गरीब से गरीब लोग भी खुशी - खुशी से ईद उल फितर का त्योहार मना सके ।