मतगणना रहा लाकडाउन पर भारी
मतगणना रहा लाकडाउन पर हावी
सन्त कबीर नगर - प्रशासन की नाकामी कहा जाय कि जनमानस की नासमझी लाकडाउन के बीच हुए मतगणना मे जन समर्थको के भीड़ पर कोई नियंत्रण नही रहा । जहां देखो तहां बाजार मेले की तरह लोगो का हुजूम उमड़ा रहा ।
उल्लेखनीय है़ कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के दूसरे पड़ाव मे बढ़ते संक्रमण के बीच त्रिस्तरीय मतगणना मे लोगो का हुजूम ऐसा उमड़ा रहा जैसे कोविड की महामारी लोकतंत्र को देखते हुए अपने आक्रामकता को शांत कर स्वस्थ जीवन के प्रति आश्वस्त कर दिया था । जनपद के नवो विकास खण्डो मे हुए मतगणना को लेकर जन समर्थको का आने जाने का सिलसिला पूरा दिन चलता रहा । लेकिन मुस्तैदी से काम करने वाली पुलिस भीड़ इकट्ठा होने से रोक नही पायी । मतगणना स्थल से लेकर बाहर तक भीड़ तंत्र का अपना एक पहचान बना रहा ।
हालांकि पुलिस मतगणना काउंटर से लेकर बाहर लगे बैरियर तक ड्यूटी करती रही । औपचारिक रूप से पुलिस जहां भीड़ को तितर - बितर करते हुए कभी कभार भगाने की कोशिश करती रही , वही मतगणना स्थल मे तैनात पुलिस होहल्ला हो रहे कदाचित मतगणना काउंटरो पर जाकर शांत करने का काम करती रही । कोविड 19 से बचाव के क्रम मे मास्क प्रयोग को छोड़कर बाकी गाइड लाइन का कोई अनुपालन नही हो सका , यहां तक की देर शाम शुक्रवार से लगे लाकडाउन जैसे कदमो का भी कोई असर नही हुआ ।