॥ कबीर मठ ॥ कबीर भोजन सेवा विस्तार पर समाजसेवियो ने की चर्चा
॥ कबीर मठ ॥ कबीर भोजन सेवा विस्तार पर समाजसेवियो ने की चर्चा
सन्त कबीर नगर [ मगहर ] सूफी सन्त कबीर दास महा निर्वाण स्थली कबीर मठ मगहर मे संचालित हो रहे सद्गुरु कबीर भोजन सेवा के और विस्तार रूप पर समाजसेवियो ने विचार विमर्श किया । रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान , जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी पवन छापड़िया व गोरखपुर के जानेमाने समाजसेवी मोहम्मद अली खान व कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास अपने - अपने विचार व्यक्त किये । महंथ विचार दास जहां देश के अन्य स्थानो पर संचालित हो रहे भोजन सेवा की बारीकियो का जिक्र करते हुए उसके सफलता से अवगत कराये वही समाजसेवी पवन छापड़िया भोजन सेवा को जीवन का अभिन्न मानते हुए इसके विस्तार को लेकर बड़े स्तर की ओर ले जाने की बात कही । समाजसेवी मोहम्मद अली खान ने कहा कि कबीर साहब जीवन पर्यन्त आपसी भाईचारे का उपदेश करते रहे । ताकि मानव समाज सुख समृद्धि से हमेशा सुसज्जित रहे । आज अगर रीलेक्सो कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान द्वारा विस्तार रूप दिया गया है़ तो हम लोगो को भी इसके विस्तार का हिस्सा बनना चाहिए । यह मानव समाज के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म साबित होगा । कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान ने कहा कि कबीर साहब के उपदेशो को अंगीकार करके ही समाज के विषमताओ को दूर किया जा सकता है़ । भोजन सेवा सिर्फ एक सेवा कार्य नही है़ बल्कि मानव समाज के लिए एक आइना है़ जिसमे मानवता का सूरत नजर आता है़ ।