संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नशे का लत छोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो

नशे का लत छोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो जी एल वेदांती सन्त कबीर नगर - निरन्तर विकास की ओर बढ़ती रंग - बिरंगी इस दुनिया मे नशे की लत को जीवन का जरूरी अंग भले ही मान लिया जा रहा है भले ही इसके सेवन को जिन्दगी की शान मानी जा रही हो । लेकिन इसका सेवन किसी उस आग से कम नही है जिसके जाने - अनजाने स्पर्श से हाथ इत्यादि जल जाते है इसके लिए आर्थिक क्षति पहुंचाना जहां आम बात है वही जान पर बन आना इसकी फितरत है स्वास्थ्य हानि करना तो इसका जन्मजात गुणधर्म है । बहरहाल नशे के लत मे लोगो की संख्या बेतहाशा बढ़ते जा रही है खाद्य पेय पदार्थो मे लोगो की यह पहली पसंद हो गयी है किसी कार्यक्रम पार्टी मे इसकी नगण्यता कार्यक्रम की नगण्यता है । अलबत्ता नशा मुक्त अभियान उतना ही अपना असर दिखा रहा है जितने ताप से बीरबल की खिचड़ी बनती है । जिसका उदाहरण विकास के नाम पर विभिन्न प्रकार के वे उत्पाद है जिन्हे शब्दो की दुनिया मे बीड़ी , सिगरेट मदिरा , पान मसाला , गुटखा कहते है ।  उल्लेखनीय है कि जीवन यापन के लिए प्रकृति की व्यवस्था जैसी किसी की कोई व्यवस्था नही है जिस नीति के तहत प्रकृति ने खाद्य व्यवस्था मुहैया करायी है...

॥ विस्तार ॥ रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी ने शुरू किया नेपाल मे उत्पादन

चित्र
॥ विस्तार ॥ रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी ने शुरू किया नेपाल मे उत्पादन  नेपाल - रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी को एक और सफलता की कड़ी प्राप्त हो गयी । देश के अन्य प्रांतो सहित कम्पनी ने नेपाल देश मे उत्पादन का कार्य शुरू किया । पार्टनर स्मिता पाठक के साथ मिलकर कार्य शुरू किया गया । उद्घाटन करते हुए कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान ने कहा कि कोई भी सफलता दूर नही है़ । उद्देश्य को लक्ष्य बनाकर हम बड़ी से बड़ी सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते है़ । स्मिता पाठक ने कहा कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के साथ जुड़ना बहुत अच्छा लग रहा है़ मुझे कोई उम्मीद नही थी कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी जैसे कम्पनी के साथ कभी जुड़ पाऊंगी । यह मेरा सौभाग्य है़ कि कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान सर के साथ जुड़ने का अवसर मिला है़ । उनके दिशा निर्देश मे हमे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । उनके द्वारा दिये जाने वाला गाइड लाइन किसी उज्जवल भविष्य से कम नही है़ । कम्पनी का पार्टनर बनकर बहुत अच्छा अनुभव कर रही हूं इसमे मेरे पति हेमराज पाठक का बहुत बड़ा सहयोग है़ वे हमे कभी निराश होने नही देते है़ ।  बता दे कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी अग...

इंतजार खत्म तुरन्त अप्लाई फौरन जाब

चित्र
इंतजार खत्म तुरन्त अप्लाई फौरन जाब  ▪डिग्री लेकर न हो निराश नौकरी रखी है़ कर लो फौरन जाब▪ सन्त कबीर नगर - वैश्विक महामारी कोविड 19 से प्रभावित रोजी - रोजगार की फौरन चिन्ता छोड़ दीजिये । गृह जनपद मे स्थापित रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा तुरन्त जाब दिया जा रहा है़ । जिसमे आफिसियल से लेकर सेल्समैनी तक का वर्क उपलब्ध है़ । अवसर का लाभ उठाते अनुभवी युवक - युवतिया तुरन्त सम्पर्क करे ।  बताते चले कि विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरगदवां कला मे स्थापित रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा एक हजार स्टाप का लक्ष्य रखते हुए विगत वर्ष से अगरबत्ती , नील आदि का उत्पादन किया जा रहा है़ ।

स्वयं की लड़ाई मे पत्रकार हो रहे गाफिल !

चित्र
स्वयं की लड़ाई मे पत्रकार हो रहे गाफिल !  पत्रकार उत्पीड़न मामले मे नही आया कोई पत्रकार संगठन काम सन्त कबीर नगर - पूर्व नियोजित हो रहे लगातर पत्रकार सुरक्षा बैठक मे जनपद के पत्रकार गाफिल नजर आ रहे है़ सैकड़ो की संख्या वाले पत्रकारो मे महज बीस - पचीस पत्रकारो की मौजूदगी नजर आ रही है़ । यह शेषांक तब दृष्टिगत हो रहा है़ जब आम बात सी आये दिन पत्रकारो के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है़ कही अनुपयोगी दवा वापिसी को लेकर गुप्ता मेडिकल स्टोर द्वारा विजय गुप्ता जैसे पत्रकार को धमकी दिया जा रहा है़ तो कही दबंगो द्वारा सोहन श्रीवास्तव के जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया जा रहा है़ तो कही घर जाते वक्त चोर उचक्को द्वारा सईद पठान जैसे पत्रकार का मोबाइल छीन लिया जा रहा है़ तो कही प्रशासन द्वारा दर्जनो पत्रकारो के अधिकारो का हनन कर खबर कवरेज से वंचित किया जा रहा है़ तो कही सारे हदो को पार करते हुए सेवा जीवन समर्पित कोरोना संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है़ । मसलन हालिया मे बीता निकाय चुनाव पुनर्मतगणना है़ जिसमे प्रशासन द्वारा प्रेस पास भेद दृष्टि अपनाकर अधिकारो का हनन किय...