॥ विस्तार ॥ रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी ने शुरू किया नेपाल मे उत्पादन

॥ विस्तार ॥ रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी ने शुरू किया नेपाल मे उत्पादन 

नेपाल - रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी को एक और सफलता की कड़ी प्राप्त हो गयी । देश के अन्य प्रांतो सहित कम्पनी ने नेपाल देश मे उत्पादन का कार्य शुरू किया । पार्टनर स्मिता पाठक के साथ मिलकर कार्य शुरू किया गया । उद्घाटन करते हुए कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान ने कहा कि कोई भी सफलता दूर नही है़ । उद्देश्य को लक्ष्य बनाकर हम बड़ी से बड़ी सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते है़ । स्मिता पाठक ने कहा कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के साथ जुड़ना बहुत अच्छा लग रहा है़ मुझे कोई उम्मीद नही थी कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी जैसे कम्पनी के साथ कभी जुड़ पाऊंगी । यह मेरा सौभाग्य है़ कि कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान सर के साथ जुड़ने का अवसर मिला है़ । उनके दिशा निर्देश मे हमे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । उनके द्वारा दिये जाने वाला गाइड लाइन किसी उज्जवल भविष्य से कम नही है़ । कम्पनी का पार्टनर बनकर बहुत अच्छा अनुभव कर रही हूं इसमे मेरे पति हेमराज पाठक का बहुत बड़ा सहयोग है़ वे हमे कभी निराश होने नही देते है़ । 
बता दे कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी अगरबत्ती , टूथपेस्ट , नील , डिटर्जेंट पाउडर इत्यादि प्रोजक्ट का उत्पादन कार्य करती है़ ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !