मनरेगा घोटाले की जांच टेरी खीर हो रही साबित भूख हड़ताल की आती दिख रही है नवैयत

मनरेगा घोटाले की जांच टेरी खीर हो रही साबित भूख हड़ताल की आती दिख रही है नवैयत


सन्त कबीर नगर - भौतिक सत्यापनो के बावजूद हुई मनरेगा घोटाले की जांच को लेकर विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत धर्मसिंहवा निवासी शिकायकर्ता वीरेंद्र भूख हड़ताल पर बैठने की तैयारी मे है । जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन मे शिकायकर्ता ने लिखा है कि अगर मनरेगा घोटाले की जांच नही हुई तो पत्नि व कुछ समर्थको के साथ कोविड 19 के गाइड लाइन अनुपालन के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होऊंगा । इसके पूर्व जनपद मे भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए मुखर आवाज मे विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत भगठान , ग्राम पंचायत बरी भरोहिया के शिकायतकर्ता राम लौट राही , विनोद कुमार चतुर्वेदी आदि द्वारा बाकायदे से जिला प्रशासन से धरना प्रदर्शन का आदेश लेकर नामित जांच अधिकारियो के खिलाफ आपत्तिजनक नारा लगाया जा चुका है । मगर अफसोस ! ग्राम पंचायत भगठान का अभी तक जांच नही हुआ । ऐसे मे भूख हड़ताल कितना सफल होगा कुछ कहा नही जा सकता है । 
बहरहाल प्रदेश सरकार की जीरो टालरेन्स नीति अनुपालन मे अधिकारियो के अपेक्षा जनता मुखर होती दिख रही है । अब देखना यह है कि विकास की प्राथमिकता मे जिला प्रशासन द्वारा किया क्या जायेगा । एक तरफ जनपद मे शिकायतकर्ताओ द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी के साथ भूख हड़ताल का रास्ता अख्तियार किया जा रहा है तो वही दूसरी तरफ नामित जांच अधिकारियो की उदासीनता चरम पर देखी जा रही है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !