2अक्टूबर को कार्यालय व प्रमुख इमारतो पर प्रातः 8 बजे होगा ध्वजारोहण - ए डी एम मनोज कुमार सिंह
2 अक्टूबर को कार्यालय व प्रमुख इमारतो पर
प्रातः 8ः00 बजे होगा ध्वजारोहण - ए डी एम मनोज कुमार सिंह
संत कबीर नगर - (सू0वि0) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के कुशल निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे ‘‘ महात्मा गॉधी जयंती समारोह ’’ 02 अक्टूबर 2021 को मनाये जाने के संबंध मे कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक सम्पन्न हुई । बैठक मे अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को उनके विभागीय कार्यो के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनो , कार्यालयो , सार्वजनिक स्थलो व मलिन बस्तियो मे साफ - सफाई सुनिश्चित कर लिया जाय । उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानो पर रामधुन बजाई जाय तथा महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रो का अनावरण एवं माल्यर्पण किया जाया । उन्होंने कहा कि रात्रि मे सभी प्रमुख स्थानो पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय । अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबध मे लोगो को आश्वस्त किया । अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 02 अक्टूबर 2021 को जनपद मे होने वाले कार्यक्रमो की निर्धारित रूप रेखा के अनुसार बताया कि प्रातः 07 बजे स्कूली बच्चो द्वारा प्रार्थना एवं प्रभार फेरी का आयोजन किया जाएगा । प्रभात फेरी का रूट का हीरालाल इण्टर कॉलेज से चन्द्रशेखर आजाद तिरहा तक एवं पुनः हीरालाल इण्टर कॉलेज पर आ कर समाप्त होगा । उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनो एवं शिक्षण संस्थाओ पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जायेगा , तदुपरान्त आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से सम्बंधित संकल्प लिया जाएगा । अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायो एवं वार्डो मे साफ - सफाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया । वृक्षारोपण हेतु वन विभाग एवं स्टेडियम मे वाक रेस आयोजन के संबंध मे सम्बन्धित क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया । जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी ग्राम पंचायतो मे श्रमदान सुनिश्चित कराने सहित इसी प्रकार आगनबाड़ी तथा ए0एन0एम0 सेन्टरो पर भी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे मरीजो को फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा । जिसके आयोजक पूर्वाचल व्यापार मण्डल अध्यक्ष सर्वदानन्द पाण्डेय रहेगे । महिलाओ के उत्थान / सशक्तिकरण हेतु प्रभावी अभियान से सम्बंधित आयोजन सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी डां श्वेता त्रिपाठी जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं एस0एच0ओ0 महिला थाना डा0 शालिनी सिंह को संयुक्त रूप से दी गयी है ।
बैठक मे उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव , नवीन कुमार श्रीवास्तव , वरिष्ठ कोषाधिकारी जग नारायण झा , जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह , जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री , जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद , अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज , समाज सेवी शिवकुमार गुप्ता , सुभाष शुक्ल , वरिष्ठ पत्रकार सुहेल अहमद सहित सम्बंधित अधिकारी एवं सम्भ्रान्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।