न्याय पक्ष मे सदैव विजय मिलती है़ - सी डी ओ अतुल मिश्र

न्याय पक्ष मे सदैव विजय मिलती है़ - सी डी ओ अतुल मिश्र

शुभकामना के साथ हुई मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र की विदाई

सन्त कबीर नगर - मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र के हस्तांतरण पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित की गयी । इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि सी डी ओ साहब सदैव अपने दायित्वो को निबाहने का काम किया है़ वे अपने कामो मे सदैव तत्पर रहे है़ भले ही समय की बेहद कमी रही हो पर वे कभी पीछे नही हटे । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक डां कौस्तुभ , जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह , परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल ,अजय कुमार उपाध्याय इत्यादि जनपद स्तरीय अधिकारियो ने हार्दिक शुभकामना के साथ कर्त्तव्य निर्वहन मे मिले सीख को व्यक्त करते हुए अपने - अपने विचार व्यक्त किये । इस दौरान जीवनोपयोगी शेरो - शायरी एवं उत्साहवर्धक गीत भी गाया गया । वही अपने संबोधन मे अतुल मिश्र ने कहा कि न्याय पक्ष मे सदैव विजय मिलती है़ । तदुपरांत उन्होने आभार व्यक्त किया । 
इस अवसर पर डी पी आर ओ राजेन्द्र कुमार , भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येन्द्र तिवारी , लालचन्द , डी पी ओ , खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी , विजय कुमार पाण्डेय , सौरभ पाण्डेय , ए डी ओ पंचायत दल सिंगार यादव , गजानन पाल आदि अधिकारी गण मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !