खण्ड विकास खलीलाबाद बन रहा विवाद का अड्डा !

खण्ड विकास खलीलाबाद बन रहा विवाद का अड्डा !

रहिमन धागा प्रेम का , मत तोरो चटकाय । टूटे से फिर ना जुरे , जुरे गांठ परी जाय 


सन्त कबीर नगर - चूंकि ब्लाक की पहचान विकास से होती है प्रखण्ड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो के विकास की जिम्मेदारी विकास खण्ड निर्वहन करता है । यहां से जुड़े लोग अधिकारी कर्मचारी जहां शिक्षा , दायित्व से बंधकर लाभकारी विकासशील योजनाओ को गांव क्षेत्र तक पहुंचाने का काम करते है वही जुड़े जनप्रतिनिधि समाजिक सद्विचार के लिपटे दामन से गांव , क्षेत्र का विकास करते है ।
लेकिन अब इसकी एक और पहचान विवाद के रूप मे होती जा रही है । जिसका उदाहरण जनपद मुख्यालय स्थित खलीलाबाद विकास खण्ड है जहां आये दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है । बतौर कार्यवाई फरियाद धरना से लेकर ग्राम्य विकास मंत्री तक पहुंच रहा है । पूर्व माह अगस्त मे हुए उस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व लेखाकार के बीच विवाद को कौन भूल सकता है । जब मामले की जानकारी बतौर कार्यवाई ग्राम्य विकास मंत्री तक पहुंच गया था और सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे व तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र के सद्भावना पहल से विवाद खत्म करवाया गया था । अभी उक्त मामले का चर्चा लोगो के जुबां से खत्म क्या हो रहा था कि फिर एक विवाद का जन्म हो गया । ग्राम प्रधान सिकरी और ब्लाक कर्मचारियो के बीच मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है । बताया जाता है कि ग्राम प्रधान सिकरी और ब्लाक कर्मचारियो के बीच बातचीत का सिलसिला मारपीट मे तब्दील हो गया । एक तरफ जहां ग्राम प्रधान द्वारा ब्लाक कर्मचारियो के दुर्व्यवहार को बताने का भरसक कोशिश किया गया , वही दूसरी तरफ ब्लाक कर्मचारियो द्वारा ग्राम प्रधान के दुर्व्यवहार को बताने की कोशिश की गयी । इस दरम्यान बाबत कार्यवाई ग्राम प्रधान सिकरी धरने पर बैठे नजर आये । हालांकि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ल के द्वारा दोनो पक्षो मे शान्ति समझौता करा दिया गया है । 
उल्लेखनीय है कि पंच वर्षीय कार्यकाल के शुरुआती दौर मे ही विकास खण्ड खलीलाबाद विवादो का सामना कर रहा है । जिन जनप्रतिनिधियो और ब्लाक कर्मचारियो के बीच विकास कार्य की साझेदारी दिखनी चाहिए वहां नफरत की दीवार खड़ी हो रही है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !