अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शहर मे ब्लाकेज एवं चोक नालियो को तत्काल खुलवाये - जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शहर मे ब्लाकेज एवं चोक नालियो को तत्काल खुलवाये - जिलाधिकारी दिव्या मित्तल


जिलाधिकारी द्वारा खलीलाबाद नगर पालिका में सड़कों पर जलजमाव का लिया जायजा

संत कबीर नगर ( सु0वि0 ) जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल द्वारा खलीलाबाद नगर पालिका मे विगत 3 दिनो से हो रही लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का जायजा लिया गया । उन्होंने मेहदावल रोड , मेहदावल चौराहा , फल मंडी , मुखलिसपुर तिराहा , बनिया बारी रोड , गोरखल , गोला बाजार आदि स्थानो पर जलभराव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया । उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मुखलिसपुर तिराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे रोड कटिंग करवा कर जल निकासी का प्रबंध तत्काल करा लिया जाए जिससे शहर में जलजमाव ना होने पाये ।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में कही भी ब्लॉकेज एवं चोक नालियां हो तो उसे तत्काल खुलवा कर शहर से पानी अविलंब निकलवाये जिससे आम जनमानस एवं व्यापारियों को आवागमन  की समस्या न उत्पन्न होने पाये । उन्होंने कहा कि शहर मे कही भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह , एसडीएम खलीलाबाद राज नारायण त्रिपाठी , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य , अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !