कांग्रेस से उम्मीदवारी की सरगर्मी हुई तेज जमा हो रहे दर्जनो आवेदन पत्र

कांग्रेस से उम्मीदवारी की सरगर्मी हुई तेज जमा हो रहे दर्जनो आवेदन पत्र 

गोरखपुर - कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी मे बतौर उम्मीदवारी सिलसिला जोर पकड़ लिया है । विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो से चुनावी समर की तैयारी मे जुटे लोग अपने - अपने आवेदन पत्र जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे जमा कर रहे है । जिसकी जांच प्रक्रिया भी तेज हो गयी है जिला उपाध्यक्ष  / प्रशासन प्रभारी , जिला महासचिव आदि द्वारा जांच किया जा रहा है । 
बताते चले कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी मे विभिन्न विधानसभा के भावी प्रत्याशियो द्वारा आवेदन पत्रो को जमा करने का सिलसिला जोर पकड़ लिया है । विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो से दर्जनो लोगो द्वारा बतौर उम्मीदवारी आवेदन पत्र जमा किया जा रहा है । जिसकी जांच प्रक्रिया भी तेज हो गयी है । जिला उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम , जिला उपाध्यक्ष डां राजेश यादव , जिला महासचिव अनुराग पाण्डेय , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद त्रिपाठी , चन्दन सिंह , आकाश शर्मा आदि की उपस्थिति मे जांच प्रक्रिया चल रही है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !