जुलूस निकालकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन
जुलूस निकालकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन
गोरखपुर (सहजनवा ) जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डां राजेश यादव के नेतृत्व मे विधानसभा सहजनवा के क्षेत्र मे लखीमपुर खीरी जा रही राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी को लेकर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया । तथा जल्द से जल्द रिहाई न होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दिया गया । यही नही लखीमपुर खीरी मे घटी घटना मे मृत किसानो के आरोपितो को तत्काल गिरफ्तारी एवं सी बी आई जांच का भी मांग किया गया ।