॥ कोरोना हारेगा ॥ विश्व कल्याणार्थ हुआ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

॥ कोरोना हारेगा ॥ विश्व कल्याणार्थ हुआ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ 


गायत्री मंत्र से की गयी उपासना और यज्ञ परम कल्याणकारी होता है़ - रीना त्रिपाठी

लखनऊ - पूरे विश्व का वातावरण स्वस्थ जीवन जीने योग्य बने के " सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया : । सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चिददुःख भाग भवेत " जनहितार्थ अखिल भारतीय गायत्री परिवार के तत्वाधान मे हिन्द नगर वार्ड पार्षद सौरभ सिंह मोनू द्वारा निजी आवास पर विश्व कल्याणार्थ “ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ ” का पावन आयोजन किया गया ।
वेदो मे उल्लेख है कि माँ गायत्री की पूजा उपासना कभी भी किसी भी स्थिति मे की जा सकती है , हर स्थिति मे यह लाभदायी है ।  परन्तु विधिपूर्वक श्रद्धा भावना के साथ की गयी उपासना अति फलदायी मानी गयी है । इस पुनीत कार्यक्रम मे क्षेत्र के सैकड़ो आहुति कर्ताओ ने भाग लिया । तमाम सुधीजनो ने उपस्थित होकर माँ गायत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया , तथा पुष्पदान के साथ - साथ अपने एक - एक दुर्गुणो को परमपूज्य गुरूजी के चरणो मे समर्पित कर अपने आप को शुद्ध किया । इस कार्यक्रम मे लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया , मलिहाबाद की विधायक श्रीमती जया देवी कौशल , आरटीआई कमिश्नर किरण बाला चौधरी , समाज सेविका नीता खन्ना , हिंद नगर पार्षद नेहा सौरव सिंह , भारतीय नागरिक परिषद के महामंत्री रीना त्रिपाठी , समाजसेवी प्रीतम सिंह , अशोक ओझा एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री सरस कपूर , आलोक शुक्ला , दिनेश कुमार , वी के वर्मा , सुनीता राय तथा मिसेज राय नूतन चटर्जी , नेहा सौरभ सिंह अपने जोड़ो के साथ पंच कुंडीय यज्ञ पर 4 घंटे रीति के अनुसार बैठकर यज्ञाहुति किया । 
अर्चना गुप्ता , नेहा शर्मा लता लछवानी , वर्षा वर्मा , सुमन वर्मा , पवन अनु , विनीता सचदेवा अजीत सचदेवा शिखा सिंह , मिसेज निर्मल कौर रेखा सब्बरवाल शिल्पी सोमानी , आशीष खन्ना , मंजूलिका , अशोक जी ,श्रीमती गीता सिंह , कुसुम श्रीवास्तव , अर्चना संदीप तथा अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही । आस्था , श्रद्धा निष्ठा से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा । सभी के द्वारा हवन की आहुति देकर मां गायत्री से प्रार्थना की गयी कि विश्व से कोरोना महामारी का पूर्ण रूप से विनाश हो और जो लोग संक्रमित है़ वे लोग जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ पाकर सुखमय जीवन जीवे , पूरे विश्व का वातावरण स्वस्थ जीवन देने योग्य बने ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !