॥ फतह 2022 ॥ मौका मिला तो एक नई पहचान दूंगा - राकेश मिश्र

मौका मिला तो एक नई पहचान दूंगा - राकेश मिश्र

सन्त कबीर नगर (खलीलाबाद ) - मानव समाज का उत्थान और भौतिक जीवन की सुख सुविधा और विकास का आयाम तभी देखा जा सकता है जैसा कहा भी जाता है ( किसी राष्ट्र के विकास और पहचान को उत्कृष्टता का स्थान तभी मिल सकता है जब उस देश की संस्कृति उत्कर्ष की ओर अग्रसारित रहता है ) जब कोई समान दृष्टि का होकर चरित्र निर्माण मे कोई कोर कसर नही छोड़ता है ऐसा ही एक उदाहरण विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद मे देखने को मिल रहा है जहां भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले आगामी विधानसभा की चुनाव के तैयारी मे लगे प्रबल दावेदार राकेश मिश्र है जिनका जीवन परिचय उच्च शिक्षा एम0 ए0 , बी0 एड0 , संघ प्रशिक्षण - संघ शिक्षा वर्ग ( द्वितीय वर्ष ) प्राप्ति से लेकर बतौर जीवन शैली शिक्षा क्षेत्र से लेकर समाजहित के कार्यो से है । 
यह विधानसभा क्षेत्र का ही नही राजनीति के क्षेत्र का भी सौभाग्य होगा अगर भारतीय जनता पार्टी के प्रबल उम्मीदवार राकेश मिश्र को विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद से चुनाव लड़ने का मौका मिलता है । समाजहित की भावना से ओतप्रोत जीवन राष्ट्र की संस्कृति को उत्कर्ष की ओर ले जाने मे व्यतीत हो रहा है श्री मिश्र का जीवन लक्ष्य सदा शिक्षा की गुणवत्ता और समाजिक उत्थान से है । यही वह वजह है जो श्री मिश्र को एक अलग पहचान देती है । अब तक के सेवा कार्य को देखा जाय तो उत्तर प्रदेश वित्त विहीन प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन के साथ केंद्रीय उपभोगता भंडार जनपद सन्त कबीर नगर सभापति का दायित्व , जिला सहकारी फेडरेशन डायरेक्टर का दायित्व निर्वहन किया गया है । वही वर्ष 1988 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर तहसील कार्यवाहक , जिला प्रचार प्रमुख , जिला संयोजक - स्वदेशी जागरण मंच , जिला मंत्री - माधव शिक्षा समिति ( विद्या भारती ) , हिन्दू चेतना समिति पूर्ण कालिक कार्यकर्ता , धर्मान्तरण विरुद्ध संघर्ष एवं घर वापसी  कार्य एवं राम जन्म भूमि आंदोलन मे सेवा कार्य एवं जेल सहित भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वो मसलन किसान मोर्चा बस्ती विभाग विभाग संयोजक , जिलामंत्री सन्त कबीर नगर , सहकारिता प्रकोष्ठ - राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य , जिला उपाध्यक्ष सन्त कबीर नगर एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप मे दायित्व निर्वहन किया जा रहा है । 
ऐसे मे यह कहना कि " सबका साथ सबका विकास " नीति पर कार्य करने वाली केन्द्र राज्य मे शासित भारतीय जनता पार्टी के सबसे योग्य उम्मीदवार है । अगर इन्हे अवसर मिलता है तो निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद को विकास के आयाम के साथ एक नई पहचान मिलेगी ।
.....................................................
भारतीय जनता पार्टी की सत्ता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल मे प्रजातंत्र की नीति सबका साथ सबका विकास मे विकास का नया आयाम देखा जा रहा है उत्तर प्रदेश विकास की मुख्यधारा मे है चारो तरफ विकास के आयाम देखे जा रहे , प्रदेश की जनता सुख समृद्धि को प्राप्त कर रही है , अराजक तत्वो एवं सांप्रदायिक दंगा कर्ताओ से प्रदेश मुक्त हो गया है । अबला कही जाने वाली महिलाओ को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है नारी समाज अब सुरक्षित माहौल मे है । लोगो के स्वास्थ्य को लेकर सरकार की चिन्ता मेडिकल सेवा एवं शुद्ध वातावरण देने मे सफल साबित हो रही है । 

प्रबल उम्मीदवार : राकेश मिश्र
विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !