शिकायतकर्ता समर्थक पूर्व प्रधान के पन्द्रह वर्ष के कार्यकाल से गांव की जनता थी आहत
शिकायतकर्ता समर्थक पूर्व प्रधान के पन्द्रह वर्ष के कार्यकाल से गांव की जनता थी आहत - ग्रामीण
शिकायतकर्ता के विमुख जनता ने कहा हमारा प्रधान अच्छा है
सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) यह और बात है पूर्व प्रधान समर्थक अफरोज अहमद के शिकायती पत्र के जांच पर रिपोर्ट प्रेषित का हवाला देते जांच अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने मे कतराते नजर आये । लेकिन ग्राम पंचायत की जनता के पहले पसंदीदा प्रधान है दो सत्र से ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधान पति अब्दुल हक की छवि जनता के बीच विकास पुरोधा के रूप मे तूती बोल रही है । जिसका उदाहरण जांच के दौरान गांव की जनता ने दिया है । सत्तरह बिन्दु की जांच कर रहे नामित जांच टीम के साथ सैकड़ो जनता वर्तमान प्रधान के साथ खड़ी नजर आयी और जांचोपरांत प्रधान के जिंदाबाद के नारे लगाये ।
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत विगरामीर निवासी शिकायतकर्ता अफरोज अहमद द्वारा अधोहस्ताक्षरी के समक्ष शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत आवेदन पत्र के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यो मे अनियमितता किये जाने की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा नामित जांच अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार व अवर अभियन्ता , भूमि संरक्षण इकाई ( आईडब्ल्यूएमएफ ) हीरालाल द्वारा सत्तरह बिन्दुओ की जांच की गयी । जिसमे काम होना भी पाया गया और न होना भी पाया गया । लेकिन गांव की जनता इस जांच से अलग ही नजर आयी । वर्तमान प्रधान का पक्ष लेते हुए उपस्थित जनता अब्दुल सईद , अंसारी , अब्दुल रशीद , मोहम्मद सलीम , मोहम्मद अनस आदि द्वारा बताया गया कि हमारा वर्तमान प्रधान बहुत अच्छा है जबसे ( 2015 ) से हम लोगो ने इन्हे चुनना शुरू किया है तबसे गांव मे विकास कार्य भी हो रहा है और गरीबो को राशन भी मिल रहा है । शिकायतकर्ता समर्थक पूर्व प्रधान वकील के पन्द्रह साल के कार्यकाल मे गांव की जनता त्रस्त थी और गरीबो को राशन बराबर नही मिलता था ।