विधानसभा मेहदावल की जनता की उम्मीद के किरण है मदन नारायण सिंह
विधानसभा मेहदावल की जनता की उम्मीद के किरण है मदन नारायण सिंह
सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विधानसभा चुनाव के करीब होते दिन चुनावी सरगर्मी बढ़ा दिये है हर राजनैतिक पार्टियो के भावी प्रत्याशियो के प्रचार - प्रसार तेज हो गये है । लेकिन क्षेत्र की जनता की पसंद अगर कही नजर आ रही है तो वह है विधानसभा मेहदावल क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार मदन नारायण सिंह , जो विधानसभा क्षेत्र के हर भावी प्रत्याशियो पर भारी पड़ते नजर आ रहे है । इस पसंद के पीछे उनकी समाज के प्रति समर्पित भावना है जिसमे यथा समय मदद के बढ़ते कदम और विकास के प्रति गंभीरता है । बताया जाता है कि मदन नारायण सिंह एक ऐसे जमीनी नेता है जिनके अन्दर प्रतिनिधित्व की क्षमता समरसता के साथ है । विकास की उनकी सोच भविष्य को लेकर है । यही वह कारण है जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र मेहदावल मे मदन नारायण सिंह का एक बढ़ता जनाधार है । क्षेत्र के जिस भी ग्राम पंचायत , चौराहा , बाजार जा रहे है वहां के लोग समर्पित भाव से उनके साथ हो ले रहे है ।