बीजेपी नेता को मिला विजयश्री का आशीर्वाद
बीजेपी नेता को मिला विजयश्री का आशीर्वाद
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के रौरापार मे चल रहे श्री मद्भागवत मे कथामृत का पान करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रबल दावेदार भावी प्रत्याशी राकेश मिश्र को व्यास पीठाधीश्वर ने विजयश्री का आशीर्वाद दिया । एवमस्तु कहते हुए श्री भगवताचार्य ने कहा कि जन कल्याणार्थ प्रयास सफल हो , ईश्वर ! आप को विजयश्री प्रदान करे ।
उल्लेखनीय है कि राकेश मिश्र विधानसभा 313 खलीलाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रबल दावेदार प्रत्याशी है । चूंकि अभी प्रत्याशी की घोषणा नही हुई है लेकिन विश्वास जताया जा रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव मे विधानसभा खलीलाबाद की जिम्मेदारी श्री मिश्र के कन्धे पर आने वाली है सूत्रो की माने तो श्री मिश्र के नाम पर मोहर लगने की पूरी सम्भावना है । श्री मिश्र किसी परिचय के मोहताज नही है उनका जीवन संघर्ष देश सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित है । समानता के भाव मे उनकी सोच सौहार्द और भाईचारे को बल दिया है । ऐसे मे अगर पार्टी विश्वास जताती है तो कोई गलती नही होगी ।