क्रिसमस त्योहार के पूर्व दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ आयोजन

क्रिसमस त्यौहार के पूर्व दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ आयोजन 

लखनऊ - मिशन पिंक के अन्तर्गत डां मिथिलेश सिंह व डाक्टर अनूप सिंह द्वारा क्रिसमस त्योहार के पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया मे सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन हुआ । जिसमे स्कूल के बच्चो को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई । कोरोना महामारी के दौरान किस प्रकार साफ - सफाई के द्वारा हम स्वस्थ रह सकते है इसके बारे मे डॉक्टर मिथलेश सिंह ने उच्च प्राथमिक स्कूल सरैया के बच्चो को बताया व मास्क वितरित किया गया । समय - समय पर साबुन से हाथ धो कर अथवा सैनिटाइजर के प्रयोग के द्वारा भीड़ - भाड़ की जगहो पर मास्क लगाकर ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है । बच्चियो को मेंस्ट्रूअल साइकिल और उससे होने वाली समस्याओ के बारे मे बताया साथ ही उस दौरान होने वाली समस्याओ का निदान भी बताया गया । किस प्रकार हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार लेकर बच्चो मे एनीमिया की समस्या को दूर किया जाता है और खान - पान मे क्या क्या होना चाहिए इसकी जानकारी दी गई ।
स्वास्थ्य शिविर मे बच्चो की स्वास्थ संबंधी जांच की गई तथा उन्हे उपयुक्त दवा व टॉनिक उपलब्ध कराई गई । लड़कियो को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराते हुए उसके बारे मे जागरूक किया गया और झिझक को छोड़कर सामान्य प्रक्रिया मानते हुए इससे संबंधित समस्या से अपनी माता शिक्षक और डॉक्टर को बताने को कहा गया ।
कार्यक्रम का आयोजन मिशन पिंक हेल्थ के द्वारा शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया के समस्त स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमे प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह , सहायक अध्यापक सुमन दुबे , अंजू यादव शिक्षामित्र सहित समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ ।
दौरान समस्त स्टाफ सहित बच्चो ने क्रिसमस दिवस के उपलक्ष मे केक काटा और हर्ष और उल्लास से खुशियो के त्योहार को एक दूसरे के साथ मनाया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !