सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को लेकर हुई चर्चा किया जायेगा और सुदृढ़ व्यवस्था

सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को लेकर हुई चर्चा किया जायेगा और सुदृढ़ व्यवस्था

सन्त कबीर नगर ( मगहर ) सूफी सन्त कबीर दास मगहर मठ संचालित सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को और सुदृढ़ व्यवस्था को लेकर पीठाधीश्वर महंत विचार दास व व्यवस्थापक कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान के बीच चर्चा हुई | महन्त विचार दास ने कहा कि सद्गुरु कबीर भोजन सेवा से मानवी धर्म सन्देश जा रहा है इससे सेवा भाव को और बल मिल रहा है जनहित विचारधारा के लोग सहयोग के हाथ बढ़ा रहे है जो कबीर साहेब के उपदेशो के अनुसरण का प्रतीक है हमे इसे और मजबूती देना है ताकि समाज मे समरसता का माहौल बने लोगो में प्रेम भाव , सहयोग , एकता , भाईचारे का सिलसिला निरन्तर चलता रहे कबीर साहेब के उपदेशो का यही तात्पर्य और सारांश रहा है 
कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने कहा कि कबीर साहेब के उपदेशो का एक अंश भी पूरे मानव समाज को एक धागे मे पिरोने का सामर्थ्य रखता है अगर इसके अंश मात्र का हम लोग अनुसरण करते है तो हमारे जीवन मे सिर्फ सुख शांति का माहौल ही नही बनेगा बल्कि सफलताओ के साथ जीवन यापन कर सकेंगे सद्गुरु कबीर भोजन सेवा ही वह अंश मात्र अनुसरण है जिसको ग्रहण कर महसूस किया जा रहा है यह मेरा सौभाग्य ही है जो हमे भोजन सेवा मे सहयोग का अवसर मिला इसे हम कबीर साहेब के दया दृष्टि का प्रसाद मानते है आज जो हमे सफलता के साथ सुख शांति का अनुभव हो रहा है यह कबीर साहेब के कृपा दृष्टि का फल है सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य है इसका मै पूरा श्रेय महराज जी ( पीठाधीश्वर महंत विचार दास ) को देना चाहता हूँ जिनके कुशल नेतृत्व मे भोजन सेवा निरन्तर संचालित हो रहा है मेरा हर सम्भव प्रयास रहेगा कि कबीर भोजन सेवा के संचालन मे आर्थिक रूप से कोई रुकावट पैदा न हो | 
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव व सम्पादक रमेश कुमार शर्मा भी अपने विचार व्यक्त किये |
उल्लेखनीय है कि कबीर साहेब के " भूखे को भोजन नंगे को चीर " के मानवी उपदेश के अनुसरण के क्रम मे रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अबदुल्लाह खान के सेवा सहयोग से विगत वर्ष दो फरवरी 2020 से सद्गुरु कबीर भोजन सेवा संचालित हो रहा है 
इस अवसर पर वसीउल्लाह खान , अरविंद दास शास्त्री , हरिशरण शास्त्री, वैद्य राम शरण दास , फलाहारी देवव्रत नाथ उपस्थित रहे |