सद्गुरु कबीर भोजन सेवा सच्ची सेवा है - लालचंद यादव
सदगुरु कबीर भोजन सेवा सच्ची सेवा है = लालचंद यादव
सन्त कबीर नगर = सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली मगहर मे सदगुरु कबीर भोजन सेवा सच्ची सेवा है । पूज्य महाराज पीठाधीश्वर महंथ विचार दास जी के देखरेख मे बहुत अच्छे ढंग से भोजन प्रसाद की व्यवस्था कराई जा रही है । यह मेरा सौभाग्य है कि सदगुरु कबीर भोजन सेवा पाने का अवसर मिला । इसे मै कबीर साहब की अहैतुकी कृपा मानता हूं जिसे दिलवाने मे रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान जी का शुक्रगुजार हूं उनके द्वारा भोजन संचालन प्रयास बहुत ही सराहनीय है यह उनके भाईचारे और उच्च व्यक्तिव की पहचान है । समाज मे पनपती संकीर्णता ऐसे ही प्रयासो से खत्म होता है । मतभेदो की तरफ बढ़ते समाज के लिए लोगो के लिए यह नजीर साबित होगा ।