भोजन भरी थाली का बटन दबाये और योगी मोदी की सरकार बनाये = स्मृति ईरानी
भोजन भरी थाली का बटन दबाये और योगी मोदी की सरकार बनाये = स्मृति ईरानी
सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) भोजन भरी थाली का बटन दबाये और उत्तर प्रदेश मे योगी मोदी की सरकार बनाये उक्त बाते चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कही । भीड़ को देख गदगद हुई श्री स्मृति ने कहा कि आप लोगो के भीड़ से यह निश्चित होता है कि अनिल त्रिपाठी भारी मतो से जीत रहे है ।
बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी / निषाद पार्टी गठबंधन उम्मीदवार अनिल कुमार त्रिपाठी के पक्ष मे चुनावी जनसभा का आयोजन वेणु माधव इण्टर कालेज बखिरा मे आयोजित हुई जिसकी मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रही । जनसभा को संबोधित करते हुए श्री स्मृति ने चुनाव चिन्ह भोजन भरी थाली का बटन दबाकर भारी से भारी मतो से अनिल त्रिपाठी को जीताने की अपील की । उन्होंने कहा कि थाली भोजन से भरती कब है जब मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद हो लक्ष्मी का वास हो और भाजपा की सरकार हो । थाली भोजन से भरती कब है जब महिला का सम्मान हो गरीब का उत्थान हो । युवा न परेशान हो राष्ट्र का और राज्य का विकास हो । थाली भोजन से भरती कब है जब हर जन मे ये उत्साह जागे कि हमे राष्ट्र के लिए प्रदेश के लिए समाज के लिए कुछ करना है और वह जागृत व्यक्ति प्रदेश मे देश मे एक ऐसी सरकार का समर्थन पाये जो सरकार हर नागरिक को अपना अधिकार दिलाये । थाली भोजन से भरती तब है जब समाज का हर वर्ग हर समुदाय अपने आप को सुरक्षित पाये । थाली भोजन से भरती तब है जब समाज राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ रामराज्य को स्थापित कर पाये । हर नागरिक पोलिंग बूथ पर आये और भोजन से भरी थाली का बटन दबाये ।
इस दौरान विकासशील लाभकारी योजनाओ " किसान सम्मान निधि , प्रधानमंत्री आवास योजना , उज्जवला गैस , मुफ्त का राशन लाभ को गिनाया । इसी क्रम मे अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मै इस बात के लिए आभारी हूं कि मां अन्नपूर्णा का प्रसाद भोजन भरी थाली आप लोगो के बीच लेकर आया हूं । ये भोजन भरी थाली आप सब मे सुबह दोपहर शाम उपस्थित होती है और ये जीवन प्रदान करती है मुझे पूरा विश्वास है इसे आप लोग कभी विस्मृत नही करेगे आप सब को सदैव याद रहेगा । आज जिस तरह से ये जन सैलाब उमड़ा है ये हमारी अठारह साल की तपस्या का परिणाम है । वही पूर्व जिलाध्यक्ष सेतुभान राय ने कहा कि सभी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी से लड़ रही है बीजेपी किसी से नही लड़ रही है । छेदी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होता है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम का संचालन संयोजक राजेश सिंह ने किया ।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मार्कण्डेय राय , मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद , विनोद पाण्डेय , ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह , अरविंद जायसवाल , बसंत त्रिपाठी , बबलू सिंह , टुनटुन राय , मंगल सिंह , विनय सिंह , राजेंद्र निषाद , किरण प्रजापति , आनंद शंकर पाठक , राम मिलन दुबे , उर्मिला त्रिपाठी , कुमुद राय , पूर्व सांसद जटा शंकर सिंह आदि गणमान्य सहित हजारो की संख्या मे लोग मौजूद रहे ।