प्रत्याशियो द्वारा नही किया गया स्थानीय स्तर पर चुनाव सामग्री खरीददारी व प्रकाशन कार्य !
प्रत्याशियो द्वारा नही किया गया स्थानीय स्तर पर चुनाव सामग्री खरीददारी व प्रकाशन का कार्य !
सन्त कबीर नगर = सर्वांगीण विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियो पर कैसे किया जाये विश्वास । बात तो करते फिर रहे है विधानसभा क्षेत्र को चहुंमुखी विकास करने की , और चुनाव मे खर्च होने वाले विभिन्न सामानो की खरीददारी व स्टेशनरी से संबंधित पोस्टर इत्यादि तथा अखबारो मे दिये जाने वाले विज्ञापनो को स्थानीय स्तर पर न दे करके बड़े शहरो दिल्ली , लखनऊ , गोरखपुर जाकर दिया गया है । ऐसे मे जब ये चुनाव लड़ने के मौके पर विधानसभा क्षेत्र के लोगो को उक्त कार्यों से रोजगार नही दे सके है तब ये सर्वांगीण विकास और रोजगार देने का काम कैसे करेगे ?
बताते चले कि जनपद के तीनो विधानसभा क्षेत्र से सर्वांगीण विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियो द्वारा चुनाव प्रचार सामग्री का प्रकाशन व खरीददारी स्थानीय स्तर पर नही किया गया है सूत्रो के मुताबिक प्रत्याशियो द्वारा उक्त कार्यों को बड़े शहरो दिल्ली लखनऊ गोरखपुर से किये गये है ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब चुनाव लड़ने के दौर मे इन्हे स्थानीय लोगो को रोजी रोजगार देने की नही सूझी तो चुनाव जीतने पर ये सर्वांगीण विकास सहित रोजगार के अवसर कैसे उपलब्ध करायेगे ?