संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती डिविजन ने किया कृषि केन्द्र भवन का निरीक्षण मिली कमी होगा स्टीमेट के साथ पुन: जांच
संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती डिविजन ने किया कृषि केंद्र भवन का निरीक्षण
दुबारा हो होगा कृषि केन्द्र का निरीक्षण
सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) विकास खण्ड बेलहर मुख्यालय नियर निर्माणाधीन कृषि केंद्र भवन का संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती डिविजन अविनाश चन्द तिवारी द्वारा निरीक्षण किया । कार्य की धीमी गति से जहां असंतुष्ट दिखे वही क्वालिटी की गुणवत्ता मे नाराजगी व्यक्त किये । मौके पर कोई जिम्मेदार मौजूद नही था , जेई भी नदारद रहे । जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सही जानकारी नहीं हो पाई । जांच मे ईट की क्वालिटी दूसरे दर्जे का मिलने से नाराजगी की व्यक्त की गई । मौके पर काम कर रहे मजदूर मिस्त्री द्वारा भी मटेरियल प्रयोग का सही जानकारी नही दिया जा सका । जिससे स्टीमेट सहित दुबारा कृषि केन्द्र भवन का निरीक्षण किया जायेगा ।
वही बेलहर कला मे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत खेत तालाब का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया । लाभार्थी इलियास अहमद पुत्र सईद अहमद के खेत संख्या 635 मे खेत तालाब के निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप कार्य होना पाया गया । लाभार्थी द्वारा मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराया गया है ।