लखनऊ से गोरखपुर जा रहे कैबिनेट मंत्री मत्स्य डां संजय निषाद का हुआ भव्य स्वागत
लखनऊ से गोरखपुर जा रहे कैबिनेट मंत्री मत्स्य डां संजय निषाद का हुआ भव्य स्वागत
घंटो जाम की बनी रही स्थिति होता रहा समय व इंधन बर्बाद
सन्त कबीर नगर = निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां संजय निषाद को कैबिनेट मंत्री मत्स्य बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओ व समर्थको को अपार खुशी हुई है इसे जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ व समर्थको ने प्रथम आगमन पर गाजे बाजे के साथ मेहदावल बाईपास पर कैबिनेट मंत्री डां संजय निषाद का भव्य स्वागत किया । दर्जनो गाड़ियो के काफिले के साथ डां संजय निषाद मेहदावल विधानसभा विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी , सांसद प्रवीण निषाद , चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद के साथ लखनऊ से गोरखपुर के लिए बाईपास मार्ग खलीलाबाद से गुजर रहे थे । मंत्री बनने के इस प्रथम आगमन को पार्टी कार्यकर्ताओ ने यादगार बनाते हुए गाजे बाजे व अबीर गुलाल के साथ खुशी जाहिर की ।
युवा नेता वैभव चतुर्वेदी अपने समर्थको के साथ डां संजय निषाद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।
उल्लेखनीय है कि कसरवाल काण्ड से पहचान बनाने वाले डां संजय निषाद का कद दिन ब दिन बढ़ते गया । डां संजय निषाद का नेतृत्व क्षमता मे निषाद पार्टी आठ वर्ष मे ही बीजेपी से गठबंधन कर प्रदेश की चौथे नंबर की पार्टी बन गई । विधानसभा चुनाव मे बीजेपी से गठबंधन कर 16 सीटो पर अपने प्रत्याशी उतार कर 11 सीटो की जीत मे पार्टी सिंबल पर 6 सीटो पर जीत दर्ज किया ।