बड़े धूमधाम से मनायी गई होली
धूमधाम से मनायी गई होली
सन्त कबीर नगर = जनपद के तीनो विधानसभा धनघटा , खलीलाबाद व सीटो पर कब्जा जमाने वाले बीजेपी ( बीजेपी निषाद पार्टी गठबंधन ) विधायको की होली बड़े धूमधाम से मनी । भगवा होली के नाम से मनाई गई इस होली मे समर्थको आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जय श्री राम के नारो के साथ अपने प्रिय विधायको को समर्थको आदि ने तिलक व अबीर गुलाल लगाकर जहां हर्षोल्लास पूर्वक होली मनाई गई वही विधायको द्वारा समाजिक समरसता के भाव मे सौहार्द पूर्ण सुव्यवस्थित होली की बधाई के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनो को आदर पूर्वक खिलाया गया । होली मिलन समारोह का कार्यक्रम दिन भर चलता रहा , लोग आते रहे और होली खेलते रहे , आने जाने का सिलसिला दिनभर चलता रहा । इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्रो मे जाकर रंगोत्सव के साथ जीत का आभार व्यक्त किया गया ।