बारह वर्ष बाद भी नही मिल सका कुसुरू खुर्द रमवापुर के ग्रामीणो को स्वच्छ पेयजल का लाभ

बारह वर्ष बाद भी नही मिल सका कुसुरू खुर्द रमवापुर ग्रामीणो को स्वच्छ पेयजल का लाभ 


सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) उन भौतिक सुख सुविधा के विकास कार्यों मे अनियमितता हो तो कौन सी बड़ी बात है जीवन को स्वास्थ्य लाभ देने वाला जीवनदायिनी पेयजल योजना अनियमियता / लापरवाही के भेंट चढ़ जा रही है । जिम्मेदारो द्वारा नैतिक जिम्मेदारी मे दायित्व का गला इस कदर घोटा जा रहा है कि एक पल की जिंदगी भी कह देगी कि ऐसी जिंदगी से बेहतर अलविदा कह देना होगा । 
उल्लेखनीय है कि पीने योग्य पानी के क्रम मे विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत रमवापुर मे पेयजल योजना का लाभ पहुंचाते हुए सम्मिलित गांव कुसुरु खुर्द के साथ 5.90 किलोमीटर के रेंज मे स्वीकृत वर्ष 2008/9 मे  57.13 लाख की लागत का पेयजल योजना का लाभ आज तक ग्रामीणो को नही मिल सका है । जबकि समय काल देखा जाय तो बारह वर्ष का वक्त गुजर चुका है । वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले साल टंकी आदि मरम्मत कार्य के साथ कही कही टोटी लगाने का काम किया गया था । जल निगम की घोर लापरवाही की शिकार हुई जीवनदायिनी पेयजल योजना से आजीज इंद्रजीत , राम सागर , यादवेंद्र , संतराम , धर्मचंद , सजन लाल आदि ग्रामीणो का कहना है कि जब स्वास्थ्य लाभ देने वाली ये पेयजल योजना देने से रह गई तब इसे यहां से हटा दिया जाय और यहां सिंचाई के संसाधन मे कोई और अन्य प्रोजेक्ट का कार्य किया जाय । कम से कम इंसानी व्यवस्था मे एक इंसान को स्वच्छ जल का लाभ न मिल सके तो फसलो को लाभ मिल जाय ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !