मिसेस इंडिया 2022 की विजेता बनी डां रागिनी पाण्डेय

मिसेस इंडिया 2022 की विजेता बनी डां रागिनी पाण्डेय 

पारिवारिक जिम्मेदारियो को निभाते हुए भी अपने सपने को पूरा किया जा सकता है = डां रागिनी पाण्डेय


नई दिल्ली / गोरखपुर
दिल्ली मे आयोजित मिसेस इंडिया 2022 क्राउन सेरेमनी मे गोरखपुर की डां रागिनी एल पाण्डेय को मिसेस इंडिया 2022 का ताज एवम सैश पहनाया गया । वही फर्स्ट रनर गाजियाबाद की  समाजसेविका / लेखिका डां हर्ष प्रभा एवम सेकंड रनर मुम्बई की प्रसिद्ध लेखिका / कवयित्री डां निक्की शर्मा रही ।
कहा जाता है कि यदि आप के अंदर प्रतिभा है तो एक न एक दिन जरूर निखर कर सामने आती है । समाजसेवा के क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद मिसेस इंडिया 2022 का खि़ताब अपने नाम कर गोरखपुर शहर स्थित ग्राम भस्मा निवासी धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय की धर्मपत्नी डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने जिले का ही नही बल्कि अपने राज्य उत्तर प्रदेश का मान देश भर मे बढ़ाने का काम किया है ।   
लवीस्टाइल प्रोडक्शन एंड मॉडलिंग सर्विस द्वारा आयोजित वर्चुवल मिसेस इंडिया (ब्यूटी विथ ब्रेन) का क्राउन डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने  नाम कर मिसेस इंडिया चुनी गई । मिसेस इंडिया बनने पर डॉ रागिनी  ने दूरभाष पर बताया कि इस मुकाम तक पहुँचने का श्रेय पूरे परिवार और शुभचिंतको क़ो जाता है । पूजा निगम एवम लवि राज ने बताया कि मिसेस इंडिया के इस कंटेस्ट मे देश के अलग अलग राज्यो से प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया था । जिसमे सभी क़ो पीछे छोड़ डॉ रागिनी पाण्डेय मिसेस इंडिया की विजेता बनी । मदर टेरेसा फॉउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ,यूनाइटेड किंगडम की नेशनल कोऑर्डिनेटर एवम सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेस इंडिया पूजा निगम एवम इवेंट ऑर्गनाइजर एवम मॉडल लवि राज , डॉ. विजय विराज ने प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियो को बधाई दी ।
इसी क्रम मे धराधाम इंटरनेशनल के इंटरनेशनल निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय , सी.ई.ओ. डॉ.प्रेम प्रकाश , धरा गवर्नर  डॉ. शम्भू पवार , ग्रीन इंडिया रिसर्च फाउंडेशन परिवार के संस्थापक डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. विनय श्रीवास्तव , डॉ. पूजा गुप्ता , भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला,डॉ. सुनीता खोकर (राजस्थान) श्रीकृष्ण धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष काली शंकर, डॉ.आर के राय,डॉ. एहसान अहमद , डॉ. राम कृपाल राय , अनिल गुप्ता , डॉ. अमिताभ पाण्डेय , ई.मिन्नत गोरखपुरी , कृपा शंकर राय , अविनाश शुक्ला , मोहम्मद सेराज कुरैसी , सोमनाथ पाण्डेय , सरदार जसपाल सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा सभा , गौतम पाण्डेय , गोरखलाल श्रीवास्तव महेश ओझा , रामगिरीश त्रिपाठी , रत्नाकर त्रिपाठी , मनोज यादव , डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला विजय नारायण शुक्ला,संजय मिश्रा , सविनय , गुरु , समीर पाण्डेय , ई.धन्यजय पाण्डेय , चक्रधर पाण्डेय , अभिषेक मिश्रा , नीरज बाबा , अशोक जायसवाल , जटाशंकर पाण्डेय , सहित बड़ी संख्या मे लोग ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिसेस इंडिया 2022 सहित उपविजेता डॉ हर्ष प्रभा एवम सेकेंड रनर डॉ निक्की शर्मा को बधाई दी है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !