जिलाधिकारी ने दिया अनुज्ञापी पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

जिलाधिकारी ने दिया अनुज्ञापी पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश


जिला आबकारी अधिकारी प्रस्तुत करे स्पष्टीकरण - डीएम


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि जनपद के बखिरा थाना अन्तर्गत पकड़िया चौराहे के देशी मदिरा की दुकान पर ओवर रेटिंग करने एवं दुकान खोलने की निर्धारित समय सीमा के अतिरिक्त भी मदिरा की विक्री करने से सम्बंधित वीडियों सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है जिसमें आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस चौकी की मिलीभगत तथा उन्हें रिश्वत देने सम्बंधी वक्तव्य का प्रकरण प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण के सत्यता की अबिलम्ब जांच कर सम्बंधित अनुज्ञापी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जनपद में लाइसेंसी अंग्रेजी, बीयर, देशी मदिरा की दुकानों, मॉडल शॉप के सभी अनुज्ञापियों को उत्पादो को निर्धारित मूल्य पर बेचने तथा निर्धारित समय सीमा तक ही दुकान को खोलने का निर्देश देते हुए समय-समय पर जिला आबकारी अधिकारी सहित सम्बंधित उप जिलाधिकारी को इसकी सत्यता के परीक्षण हेतु औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये है। 
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमो का उल्लघन करने की दशा में सम्बधित विक्रेता के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराया जाए ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन