सन्त कबीर गोशाला का हुआ उद्घाटन

सन्त कबीर गोशाला का हुआ उद्घाटन

गौ सेवा मानव जीवन का सौभाग्य = स्वामी विशुद्धानंद 


गोरखपुर ( सहजनवा ) सन्त कबीर गोशाला सेवा समिति के तत्वाधान मे कबीर मठ बलुआ मंझरिया मे गौशाला का उद्घाटन हुआ । गोशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे अंतरराष्ट्रीय सन्त स्वामी विशुद्धानंद के कर कमलो द्वारा हुआ । इस दौरान उन्होंने गो सेवा को मानव जीवन का सौभाग्य बताया । उन्होंने कहा कि गो सेवा के अवसर से किसी को चूकना नही चाहिए । मानव जीवन मे मिले इस अवसर से चूकने का मतलब मानव जीवन को व्यर्थ बिताना है । छत्तीसगढ़ से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक स्वामी असंग साहब ने कहा कि पूरी प्रकृति प्रेम स्वरूप है सभी से प्रेम करना चाहिए । महंथ विचार दास ने कहा कि गौ सेवा पुण्य का अंग है इससे मानव जीवन को जो प्रकाश मिलता है वह जीवन को धन्य करने वाला है ।
इस अवसर पर समाजसेवी पवन छापड़िया , गजपति सिंह , फलाहारी बाबा देवव्रत नाथ , केशव दास शास्त्री , अरविंद शास्त्री , वैद्य राम शरण दास , हरि शरण दास , पारस नाथ आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन