सद्गुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा = जिलाधिकारी
सदगुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा = जिलाधिकारी
सन्त कबीर नगर ( मगहर ) सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली मगहर मे आगामी पांच जून को सम्भावित महामहिम राष्ट्रपति आगमन को लेकर हो रही तैयारी के क्रम मे जायजा ले रही जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से हुई रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान से औपचारिक मुलाकात के दौरान संचालित हो रहे सद्गुरु कबीर भोजन सेवा व्यवस्था की सराहना की गई । उन्होंने कहा कि सद्गुरु कबीर भोजन सेवा से भक्तजन श्रद्धालुओ मे जहां सुव्यवस्था का अच्छा सन्देश जायेगा वही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।