सामुदायिक केन्द्रनिर्माण की जमीन पर अवैध कब्जा का खबर संकलन करने गये पत्रकार को मिली गोली मार देने की धमकी
सामुदायिक केन्द्र निर्माण की जमीन पर अवैध कब्जा का खबर संकलन करने गये पत्रकार को मिली गोली मार देने की धमकी
सन्त कबीर नगर = भूमाफियाओ पर कानूनी शिकंजा कसते हुए प्रदेश की योगी सरकार बुलडोजर चला कर भले ही कानून राज का राग अलापती हो पर धरातल के एक छोर पर भूमाफियाओ का मनोबल इतना ऊंचा है कि सरकार तो सरकार स्थानीय प्रशासन पर हावी होते हुए खबर संकलन करने गये पत्रकार गोली मार देने की धमकी देते हुए ऐसी जमीन पर कब्जा बनाये हुए है जिसे जिला प्रशासन सामुदायिक केन्द्र निर्माण के लिए प्रस्तावित किये हुए है ।
पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार तहसील क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत करैली मे सामुदायिक केन्द्र निर्माण के लिए प्रस्तावित गाटा संख्या 111/0.024 हेक्टेयर जमीन पर गांव के ही नबीउल्लाह द्वारा अवैध कब्जा किया गया है । ग्राम प्रधान के तमाम कोशिशो के बावजूद कब्जा छोड़ने को राजी न होते हुए बतौर दबंगई सामुदायिक केन्द्र निर्माण होने नही दे रहा है । इस सम्बंध मे खबर संकलन करने गये पत्रकार को गोली मार देने की धमकी तक दे दिया गया । पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाई की मांग की गई है ।