जनपद के किसान भाईयो के सूचनार्थ मोबाइल क्रय केंद्र हेल्पलाइन नंबर जारी = अपर जिलाधिकारी
जनपद के किसान भाईयो के सूचनार्थ मोबाइल क्रय केन्द्र हेल्पलाइन नम्बर जारी - अपर जिलाधिकारी
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी / जिला खरीद अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जनपद के समस्त क्रय केन्द्र प्रभारियो को अवगत कराया है कि गेहूॅ की खरीद मे प्रगति लाने हेतु शासन के निर्देशानुसार मोबाइल क्रय केन्द्रो के माध्यम से गेहूॅ की खरीद की जायेगी । उन्होंने बताया कि क्रय केन्द्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओ एवं ग्राम प्रधानो से वार्ता की जायेगी तथा जिस ग्राम मे ट्रक लोड क्रय की सम्भावना हो वहां मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से पंचायत भवन मे गेहॅू क्रय किया जायेगा तथा वही से क्रय गेहूॅ भारतीय खाद्य निगम डिपो पर प्रेषित कर दिया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि मोबाइल क्रय केन्द्र का संचालन करने वाली टीम गॉव के सार्वजनिक स्थल यथा पंचायत भवन , उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूॅ क्रय सम्पादित करेगी । उन्होंने बताया कि समस्त क्रय केन्द्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओ एवं ग्राम प्रधानो की उपस्थिति मे विभिन्न गांवो मे चौपाल आयोजित कर कृषको को गेहूॅ विक्रय के संबंध मे जानकारी दी जा रही है । अभी तक लगभग 25 गांव के चौपाल आयोजित हो चुका है तथा सभी किसान भाईयो कृपया हेल्पलाइन न0 05547-227665 , 7839565081 पर सम्पर्क कर गेहूॅ की उपलब्धता की सूचना दे सकते है , जिसके आधार पर सम्बंधित क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा गेहूॅ क्रय किया जायेगा ।