पूर्व विधायक ताबिश खान द्वारा किये गये अतिक्रमण से बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन हुई अवैध कब्जा मुक्त
पूर्व विधायक ताबिश खान द्वारा किये गये अतिक्रमण से बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन हुई अवैध कब्जा मुक्त
बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन पर संचालित हो रहा था राइस मिल
सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के निर्देशन मे पुलिस व प्रशासन द्वारा सरकारी जमीनो पर अवैध कब्जो को ध्वस्त कराने के साथ ही उन्हे कब्जामुक्त कराने का अभियान छेड़ दिया गया है । आज दिनांक 05.05.2022 को अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उपजिलाधिकारी मेहदावल अजय कुमार त्रिपाठी , क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक बखिरा अनिल कुमार की उपस्थिति मे राजस्व टीम व पुलिस द्वारा थाना बखिरा अंतर्गत मो0 ताबिश खान (पूर्व विधायक) पुत्र साकिर अली निवासी खजुरी थाना बखिरा द्वारा राजेडीहा मे बंजर व पोखरे की सरकारी जमीन कब्जा करके राइस मिल बनाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था । उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी मेहदावल की उपस्थिति मे अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्तिकरण कराया गया । इस मौके पर राजस्व विभाग के साथ भारी पुलिस उपस्थित रहा ।