समय से संचालित नही होता है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा झकरिया

समय से संचालित नही होता है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा झकरिया

डां अमित करते है अक्सर ओपीडी मे बैठने की आनाकानी = सूत्र


सन्त कबीर नगर ( बघौली ) सी एच सी बघौली के अंतर्गत आने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा झकरिया समय से संचालित नही होता है । 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डाक्टर अमित ओपीडी मे समय से बैठने मे आनाकानी करते है अक्सर वे गैर हाजिर रहते है , यही नही अन्य स्टाप भी समय से नही आते है । इनके आने की टाइमिंग इनके मुताबिक है । जिससे मरीजो का समय से इलाज नही हो पा रहा है । जबकि स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने का समय सुबह आठ बजे से है लेकिन समय से तो दूर दस बजे तक भी स्वास्थ्य केन्द्र नही खुलता है । जिसका उदाहरण बुधवार सुबह दस बजे देखा गया , स्वास्थ्य पर ताला लटक रहा था डाक्टर सहित सात स्टाप तैनात है । इस सम्बंध मे बघौली सीएचसी अधीक्षक डां सियाराम यादव से बात हुई तो उनके द्वारा मामले को तुरंत संज्ञानता लिया गया एवं दूरभाष के माध्यम से संबंधितो से बात की गई । तब जाकर लगभग साढ़े दस बजे के आस पास स्वास्थ्य केन्द्र का ताला खुला । वही इस संबंध मे मुख्य चिकित्साधिकारी डां इन्द्र विजय विश्वकर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा झकरिया का समय से न खुलने का मामला संज्ञानता मे आया है जिसका जांच कर कार्यवाई की जायेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !