समाज के उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के गणमान्य समाजसेवी हुए सम्मानित

समाज के उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के गणमान्य समाजसेवी हुए सम्मानित


मील का पत्थर साबित होगा  सम्मान समारोह = उदय राज तिवारी


सन्त कबीर नगर = केन्द्र प्रदेश बीजेपी सरकार की उत्कृष्ट नीति प्रतिभा सम्मान  के क्रम मे बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे मुख्यालय स्थित बीजेपी कार्यालय पर प्रतिभा , सेवा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । इस दौरान सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के गणमान्य समाजसेवी सम्मानित हुए । अध्यात्म क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान के लिए कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास , शिक्षा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए वैभव चतुर्वेदी , गायकी के क्षेत्र मे योगदान के लिए गोरखनाथ मिश्रा , पत्रकारिता क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान के लिए हिंदी दैनिक ब्रह्म पुकारम के सम्पादक रमेश कुमार शर्मा , अरुण सिंह , साहिल खान , नीरज तिवारी , मोनू वर्मा आदि सम्मानित हुए । इसी क्रम मे मेडिकल सेवा , योग , कृषि , व्यापार आदि क्षेत्र के विशिष्ट योगदानियो का सम्मान हुआ ।
इस अवसर पर उदय राज तिवारी ने कहा कि यह सम्मान समारोह मील का पत्थर साबित होगा । आज के बदलते माहौल मे बीजेपी के शासन काल मे सभी लोग सुरक्षित है । डां सोनी सिंह ने कहा कि समय समय पर जब किसी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहन मिलता है तो इससे सिर्फ आत्मबल ही नही बढ़ता है बल्कि जिम्मेदारी का बोझ भी बढ़ता है । वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि कक्षा मे सबसे पीछे बैठने वाले लोग ही आगे चलकर राष्ट्र को असीम योगदान देते है । वही कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ने कबीर साहेब के उपदेश के क्रम मे अध्यात्म ज्ञान की बात कही । जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल मे बेहतर नीतियो पर बल दिया जा रहा है ।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया ।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा , जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय , कौशलेश सिंह उर्फ दीपू सिंह , राम कुमार सिंह , चंद्रशेखर पाण्डेय , महातम राय , विशाल श्रीवास्तव , अरविंद दास शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !