अपर जिलाधिकारी ने किया शहर के साफ सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने किया शहर के साफ - सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य के साथ आगामी बरसात के मौसम मे शहर मे जलभराव से निजात हेतु किये जा रहे प्रयासो का स्थलीय निरीक्षण किया । अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र मे कराये जा रहे कार्यो जैसे - मेहदावल बाईपास से नगर पालिक परिषद के मध्य बन रहे नाली , डाक बंगला के सामने , ईरम फर्नीचर के पास रेलवे लाइन के किनारे पोकलैण्ड से किये जा रहे नाले की सफाई एवं घोरखल रोड पर नगर पालिका के कर्मचारियो द्वारा किये जा रहे नाले की सफाई कार्यो की स्थिति एवं कार्य में प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये । 
अपर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि स्टेट ट्रान्सपोर्ट मेंहदावल बाईपास तक कच्चे नाले की खुदाई कार्य आगामी 30 जून 2022 तक प्रत्येक दशा मे करा लिया जाय । जिससे शहर मे जल जमाव की स्थिति न उत्पन्न होने पाये ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !