चयनित ग्राम पंचायतो मे सोशल आडिट टीमो ने किया बैठक
चयनित ग्राम पंचायतो मे सोशल आडिट टीमो ने किया बैठक
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) वित्तीय वर्ष 2019/2020 एवं 2021/2022 के सोशल आडिट के क्रम मे विकास खण्ड खलीलाबाद के चयनित ग्राम पंचायत गणसर पार , गोरयाभार एवं गिरधरपुर मे प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा का सोशल आडिट बैठक संपन्न हुआ । पांच सदस्यीय सोशल आडिट टीम द्वारा दो दिवसीय स्थलीय निरीक्षण के बाद ग्रामीणो के साथ बैठक किया गया एवं " पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही " के बहुउद्देशीय नीति की उन्हे जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर बीआरपी चन्द्र प्रकाश , सदस्य टीम अष्टभुजा , अच्छे लाल , ओम प्रकाश , स्नेहलता सहित रोजगार सेवक , प्रधान पति सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।