बिजली बिल भुगतान के लिए डीपीआरओ ने दिये निर्देश
बिजली बिल भुगतान के लिए डीपीआरओ ने दिये निर्देश
सन्त कबीर नगर = प्राथमिकता की दृष्टि मे सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतो मे बने पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयो मे प्रयोग हो रहे विद्युत के बिल के भुगतान के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने दिया निर्देश । किसी भी सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का बिजली बिल बकाया नही होना चाहिए । समय समय पर बिजली बिलो का भुगतान होते रहना चाहिए । सभी एडीओ पंचायतो को निर्देशित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि जिन सामुदायिक शौचालयो एवं पंचायत भवनो मे विद्युत कनेक्शन नही हुए है उसे करा लिया जाय ।