मानदेय भुगतान मे पिछड़े ब्लाको को सख्त आदेश

मानदेय भुगतान मे पिछड़े ब्लाको को सख्त आदेश

सन्त कबीर नगर = प्रदेश सरकार की बहुउद्देशीय सुव्यवस्था को देखने वाले केयर टेकर एवं पंचायत सहायको के मानदेय भुगतान को लेकर पिछड़े विकास खण्डो को सख्त निर्देश देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने एडीओ पंचायतो को दिशा निर्देश दिये है कि जल्द से जल्द सामुदायिक शौचालय के केयर टेकरो एवं पंचायत भवनो के पंचायत सहायको के मानदेय का भुगतान करवा दिया जाय । ताकि मानदेय को लेकर किसी प्रकार से दायित्व निर्वहन प्रभावित न हो । 
बता दे कि केयर टेकरो एवं पंचायत सहायको के मानदेय भुगतान की समीक्षा मे विकास खण्ड सांथा , विकास खण्ड बेलहर कला, विकास खण्ड हैसर एवं खलीलाबाद पिछड़ा हुआ है । जिसे संज्ञानता मे लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने संबंधित विकास खण्डो के एडीओ पंचायतो को सख्त आदेश देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द केयर टेकरो एवं पंचायत सहायको के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कर उसका रिपोर्ट प्रेषित करे , किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !