।। एक्सपोजर विजिट ।। जनपद को मिलेगा स्वच्छता का नया आयाम

।। एक्सपोजर विजिट ।। जनपद को मिलेगा स्वच्छता का नया आयाम


स्वच्छ भारत मिशन टू से प्रशिक्षित हुए अधिकारी कर्मचारी


सन्त कबीर नगर = स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के तहत जनपद को अब एक नया आयाम मिलेगा । जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इंडियन डेवलपमेंट सेन्टर के द्वारा एक्सपोजर विजिट के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन मांडल ग्राम स्वच्छता नवावार प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र ग्राम आजमाबाद ब्लाक खुर्जा जनपद बुलंदशहर मे चल रहे स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के अंतर्गत एडीओ पंचायत सांथा , बेलहर कला , बघौली , मेहदावल , सेमरियावा , खलीलाबाद , नाथनगर , हैसर व पौली सहित जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन के सी मिश्रा , ब्लाक कोआर्डिनेटर व अन्य स्टाप सहित 44 सदस्यीय टीम के साथ ठोस तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की जानकारी प्राप्त की गई है । एक दिवसीय प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम मे विशेषज्ञ ट्रेनरो द्वारा दूषित पानी का डिसपोजल विषय सहित अन्य विषयो का विधिवत जानकारी प्राप्त किया गया है । उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के फेस 1 के तहत ग्राम पंचायतो मे शौचालयो के साथ सामुदायिक शौचालयो का निर्माण करा दिया गया है । अब फेस टू के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए गांवो का चयन किया जायेगा । चयनित गांवो को पूरी तरह से ठोस व तरल अपशिष्ट मुक्त किया जायेगा । ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर निर्धारित बजट के हिसाब से प्रति व्यक्ति खर्च किया जायेगा । जिसमे तीस फीसदी ग्राम पंचायत से खर्च किया जायेगा , कार्य योजना बनने के बाद अभियान के लिए बजट जारी किया जायेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !