किसी भी विभाग मे मध्यस्था नही होनी चाहिए = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी
किसी भी विभाग मे मध्यस्था नही होनी चाहिए = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी
सभी विभागाध्यक्ष लाभार्थीपरक/कल्याणकारी योजनाओं की सूची जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श करने के पश्चात ही फाइनल करे - मुख्य विकास अधिकारी
संत कबीर नगर = उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र की उपस्थिति मे जनपद के 100 दिन मे सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभार्थीपरक /कल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा कर फीड बैक प्राप्त किया गया ।
सदर विधायक द्वारा समीक्षा बैठक मे बताया गया कि केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा जो भी लाभार्थीपरक योजनाये जनपद के विकास के लिए संचालित की जा रही है सभी सम्बंधित विभाग अक्षरश: पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियो तक सीधे पहुचाये , यदि कही भी किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप सब हमे अवगत कराये , हम शासन स्तर से वार्ता कर उसको पूर्ण करायेगे ।
सदर विधायक द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारियो से फीड बैक प्राप्त कर सभी अधिकारियो को निर्देशित किया कि आप सब अपने - अपने विभाग के माध्यम से सभी पात्र व्यक्तियो को लाभान्वित करे । सदर विधायक द्वारा शिक्षा विभाग , विद्युत विभाग , समाज कल्याण विभाग , अल्पसंख्ययक विभाग , मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना , कन्या सुमंगला योजना , प्रधानमंत्री मातृत्व बन्दना योजना , राष्ट्रीय पोषण मिशन , राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन , निराश्रित महिला पेशन योजना , दिव्यांगजन पेशन योजना , आदि सम्बंधित विभाग की योजनाओ की समीक्षा किया ।
सदर विधायक द्वारा बैठक मे सुझाव दिया गया कि प्रत्येक विभाग मे कोई न कोई मीडिएटर होता है ये नही होना चाहिए । सदर विधायक ने कहा कि किसी भी विभाग मे कोई मध्यस्थता नही होना चाहिए आप सब स्वयं लाभार्थियो से मिल कर पात्र व्यक्तियो तक एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओ का लाभ पहुचाये ।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षो को निर्देशित किया कि न्याय पंचायतवार कैम्प लगा कर योजनाओ की जानकारी दे कर पात्र व्यक्तियो को लाभान्वित करे तथा किसी के दबाव मे आकर आप कतई गलत काम न करे । उन्होंने कहा कि समस्त विभाग कैम्प लगा कर योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियो तक पहुॅचाये ।
सदर विधायक ने कहा कि जनता को शासन / प्रशासन से जोड़ने का कार्य जनप्रतिनियिो द्वारा किया जाता है । उन्होंने सभी विभागध्यक्षो को निर्देशित किया कि केन्द्र / राज्य सरकार की योजनाओ की कोई लाभार्थीपरक सूची आप लोग बनाते है तो जनप्रतिनिधियो से विचार विमर्श करने के पश्चात ही सूची फाइनल करे । उन्होंने कहा कि केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा जो लाभकारी योजना चलाई जा रही है प्रत्येक दशा मे आप सब उन योजनाओ को पात्र व्यक्तियो तक पहुचाये । यदि आप सब को शासन स्तर पर कोई परेशानी आती है तो नि:संकोच आप सब हमे अवगत कराकर उसका निराकरण कराये ।
सदर विधायक ने सभी अधिकारियो को आश्वस्त किया कि आप सब सूची बनाये और सरकार द्वारा दिया गया बजट के साथ - साथ हमारा भी सहयोग रहेगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंछित न होने पाये ।
सदर विधायक द्वारा समस्त अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि जनपद मे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये । इसी क्रम मे आगामी 14 जुलाई 2022 से श्रावण मेला का शुभारम्भ हो रहा है । उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि तामेश्वार नाथ धाम मे प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक होगा , जहॉ पर साफ - सफाई कि विशेष व्यवस्था रहनी चाहिए । उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि श्रावण मास मेला को दृष्टिगत रखते हुए तामेश्वर नाथ धाम सहित जनपद के समस्त शिवालयो मे विद्युतापूर्ति जारी रहे ।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वीपी पाण्डेय , अधिशाषी अभियन्ता विद्युत राजकुमार सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार , जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा , उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा , जिला प्रोबेशन अधिकारी डां श्वेता त्रिपाठी , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संजय यादव , अधि0 अभियन्ता जल निगम , श्रम प्रवर्तन अधिकारी मो0 अब्बास , जिला उद्यान अधिकारी , क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनीता , जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री , सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे ।