।। ओडीएफ ।। स्वच्छता की लापरवाही मे होगी सख्त कार्यवाही = जिला पंचायत राज अधिकारी

।। ओडीएफ ।। स्वच्छता की लापरवाही मे होगी सख्त कार्यवाही = जिला पंचायत राज अधिकारी


सामुदायिक शौचालयो के संचालन मे एडीओ पंचायत व सचिवो को सख्त निर्देश


सन्त कबीर नगर = स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मे शौच मुक्त अभियान के तहत घर घर बने शौचालयो के साथ सामुदायिक शौचालयो के संचालन की सख्ती मे जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि खुले मे शौच मुक्त अभियान के तहत बने शौचालयो के संचालन मे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी । स्वच्छता का सम्बन्ध स्वस्थ जीवन और शुद्ध वातावरण से है ऐसी दशा मे स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि अक्सर कुछ ग्राम पंचायतो से ये शिकायते प्राप्त हो रही है कि सामुदायिक शौचालय मे ताला लटक रहा है । समय से खुलने मे लापरवाही बरती जा रही है साफ सफाई भी ढंग से नही हो रही है ऐसी दशा मे सभी एडीओ पंचायतो व सचिवो को निर्देशित किया जाता है कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतो के सामुदायिक शौचालयो को समय से खुलवाये तथा साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करे । उन्होंने कहा कि जहां के ग्राम पंचायत मे सामुदायिक शौचालयो के निर्माण कार्य मे अपूर्णता है उसे एक सप्ताह भीतर पूर्ण करवा कर संचालित करावे । यदि किसी ग्राम पंचायत से सामुदायिक शौचालय के बन्द व साफ सफाई न होने की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !