वृक्ष हमारे सच्चे साथी है ये निस्वार्थ रूप से हम सब को छाया एवं आक्सीजन प्रदान करते है = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी
वृक्ष हमारे सच्चे साथी है ये निःस्वार्थ रूप से हम सब को छाया एवं आक्सीजन प्रदान करते है - अंकुरराज तिवारी
👉 हम सब का दायित्व है धरती की सुरक्षा एवं शुद्ध आक्सीजन के लिए वृक्षारोपण अवश्य करे = सदर विधायक
संत कबीर नगर ( खलीलाबाद ) जनपद मे ‘‘ वन महोत्सव ’’ कार्यक्रम के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान के क्रम मे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन के प्रांगण मे आम का वृक्ष रोपित किया गया । विधायक जी ने अपने सम्बोधन मे मानव जीवन को सुखी , स्वस्थ्य व संतुुलित बनाये रखने मे वृक्षो की आवश्यकता एवं उपयोगिता को बताते हुए कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने , प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए पेड़ पौधो का हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान है । उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के देश के चौमुखी विकास के साथ - साथ स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन शैली से सम्बंधित योजनाओ के प्रति उनके दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि आज इसी का नतीजा है कि हमारा देश , प्रदेश और जनपद विकास के सभी क्षेत्रो मे निरंतर प्रगति कर रहा है । जो जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे रहा है ।
उन्होंने जनपदवासियो /किसान भाईयो से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ पात्रो को दिलाना ही सरकार एवं हमारा मुख्य लक्ष्य है । विधायक जी ने जनपद के विकास मे सभी वर्गो को साथ लेकर आगे बढ़ने की मुख्यमंत्री जी के नीति की सराहना किया । इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के प्रांगण मे जिला अध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव आदि द्वारा वृक्षारोपण किया ।