विधानसभा धनघटा के विकास की राह हो रही आसान !
विधानसभा धनघटा के विकास की राह हो रही आसान !
सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) विधानसभा धनघटा से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक गणेश चौहान का प्रतिनिधित्व रंग लाना शुरू कर दिया है । वादे की जिम्मेदारी मे विधानसभा क्षेत्र की समस्या को बड़ी गंभीरता से लिया जा रहा है । क्षेत्र भ्रमण के साथ आवश्यक कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । समस्या विषय के संबंध मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जहां अपनी बात कही जा रही है वही विधानसभा मे जरूरी समस्या हल के क्रम मे बतौर मुद्दा बल दिया जा रहा है जिससे क्षेत्र की जनता मे विश्वसनीय विकास की आस जगनी शुरू हो गई है ।