।। आदतन ? ।। निर्माण कार्य की प्रगति जियो टैंगिग मे हुआ पांच अपूर्ण आवासो का पूर्ण भुगतान
।। आदतन ? ।। निर्माण कार्य की प्रगति जियो टैंगिग मे हुआ पांच अपूर्ण आवासो का पूर्ण भुगतान
सन्त कबीर नगर ( सांथा ) विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत देवकली मे किश्तो के क्रमानुसार निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट " जियो टैंगिग " के बीच पांच अपूर्ण पीएम आवासो का पूर्ण भुगतान होने का एक बार फिर मामला प्रकाश मे आया है । वित्तीय वर्ष 2021_2022 मे हुए मनरेगा के तहत कार्यों एवं पात्र लाभार्थियो को मिले पी एम आवासो का भौतिक सत्यापन करने वाली सोशल आडिट टीम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के तहत ग्राम पंचायत के आवास लाभार्थी बलराम पुत्र राम प्यारे , किसलावती पत्नी रामनैन , सीमा पत्नी बृजेश , शबीहा पत्नी मुर्तजा , किन्नर पुत्र घरभरन का आवास अपूर्ण पाया गया है जबकि भुगतान सभी तीनो किश्तो का हो चुका है । सोशल आडिट टीम के स्थलीय निरीक्षण मे आवास का निर्माण कार्य दिवाल तक होना पाया गया है । मनरेगा मजदूरो के रोजगार क्रम मे टीम द्वारा बताया गया कि 15 मेढ़बंधी कार्य मे लगभग 130 बीघे खेत की मेढ़बंधी व पंचायत भवन निर्माण कार्य मे रजिस्टर्ड 335 मनरेगा मजदूरो के सापेक्ष सक्रिय 225 मजदूरो के बीच ( मेढ़बंधी 6892 व पंचायत भवन 260 मानव दिवस ) कुल 7152 मानव दिवस मे कुल व्यय राशि 1761247 का एमआईएस रिकार्ड पाया गया है । किसी भी मनरेगा मजदूर को 100 दिन का काम नही मिला है लगभग 50 मनरेगा मजदूरो को जहां 70 दिन के आसपास काम मिला है वही शेष मजदूरो को 50 दिन के आसपास काम मिला है ।
जाबकार्ड की जानकारी मे रोजगार सेवक ने बताया कि 2007 के बाद कोई जाब कार्ड नही बना है और न ही किसी जाब कार्ड का नवीनीकरण हुआ है । सभी सात रजिस्टरो के सापेक्ष मे शिकायत रजिस्टर नही है । ग्राम पंचायत की कुल आबादी 1800 सौ होना बताया गया । पंद्रह दिन पूर्व सोशल आडिट टीम को कोई अभिलेख उपलब्ध नही कराया गया ।
सोशल आडिट बैठक मे टीए , सचिव व ग्राम प्रधान अनुपस्थित रहे । सोशल आडिट बैठक की अध्यक्षता इब्राहिम द्वारा किया गया ।