धर्म स्थलो से होकर निकला राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा
धर्म स्थलो से होकर निकला राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा
हम सबसे पहले और अन्त मे भारतीय है....!
नाशिक ( महाराष्ट्र ) 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय भारत , जय संविधान के क्रम मे " धर्म मे मानवीय मूल्य " विषयांतर्गत राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा निकाला गया । राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का शुभारंभ शहीदो को सलामी देकर किया गया । यात्रा का मूल उद्देश्य एकता , अखंडता , सौहार्द एवं भाईचारा अक्षुण्ण रहा ।
राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा राम मंदिर , जैन मंदिर , चर्च , मस्जिद , गुरुद्वारा , बुद्ध बिहार धर्म स्थलो से होकर निकला । यात्रा का समापन शालीमार ( डां बाबा साहेब आंबेडकर मूर्ति ) प्रस्तावना पाठ के साथ हुआ ।
यात्रा मे बड़ी संख्या मे छात्र _ छात्राओ धर्म गुरुओ , समाजसेवियो एवं वरिष्ठ गणमान्यो ने हिस्सा लिया । दरम्यान राष्ट्र हितैषी , जीवनोपयोगी एवं सुदृढ़ सामाजिक अवस्थापना विषयांतर्गत धार्मिक उपदेशो , सुन्दर नीतियो एवं उम्दा विचारो को प्रश्न उत्तर के साथ व्यक्त किया गया । दौरान सभी धर्मगुरुओ को भारतीय संविधान की प्रतिया भेंट की गई ।