ग्राम पंचायत घोरांग , हकीमपुर , जगदीशपुर मे हुआ सोशल आडिट
ग्राम पंचायत घोरांग , हकीमपुर , जगदीशपुर मे हुआ सोशल आडिट
पर्याप्त समय बाद भी टीम को नही कराये जा रहे अभिलेख उपलब्ध
सन्त कबीर नगर - विकास खण्ड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत घोरांग , हकीमपुर , जगदीशपुर मे सोशल आडिट बैठक संपन्न हुआ । सोशल आडिट के कर्म मे दो दिन स्थलीय निरीक्षण व ग्राम पंचायत मे बतौर जन जागरूकता सोशल आडिट बैठक मे उपस्थित होने के साथ पारदर्शिता सहभागिता एवं जवाबदेही के कर्म मे वित्तीय वर्ष 2021-2022 मे हुए मनरेगा के तहत कार्यों एवं पी एम आवासो की जानकारी मे बैठक मे उपस्थित होने के लिए प्रचार किया गया । सोशल आडिट टीम घोरांग द्वारा रजिस्टर्ड 1700 जाबकार्ड के सापेक्ष 500 सक्रिय मजदूरो के 18519 मानव दिवस मे 43 लाख के व्यय राशि मे हुए 27 खेतो का समतलीकरण , 3 चकरोड पटरी पटौधन व 13 इंटरलाकिंग कार्य व 100 पी एम आवासो का सोशल आडिट किया गया । जिसमे 8 आवास लाभार्थियो को एक ही किश्त ( 40.000 ) का मात्र मिलने से उनके आवास जहां अधर मे पड़ा हुआ है वही पूर्ण भुगतान मे 12 आवास अपूर्ण पाया गया । सोशल आडिट बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मीकान्त द्वारा किया गया । उदासीनता के क्रम मे टी ए , सचिव अनुपस्थित रहे ।